फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Acid Attack In Rewa Spurned Lover Throws Acid On Girl After She Refused Her Offer Two Other Girls Also injured

रीवा: एकतरफा मोहब्बत में दो बच्चों के पिता ने युवती पर फेंका तेजाब, पीड़िता समेत दो नाबालिग झुलसीं

Wed, 09 Jun 2021 10:46 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: कुमार संभव Updated Wed, 09 Jun 2021 10:46 AM IST
सार

आरोपी ने युवती के घर की छत पर लगे टिन शेड को हटा दिया और पीड़िता पर तेजाब फेंक दिया। उस वक्त युवती के साथ दो नाबालिग भतीजी भी सो रही थीं, जो इस हमले में घायल हो गईं।

विज्ञापन
Acid Attack In Rewa Spurned Lover Throws Acid On Girl After She Refused Her Offer Two Other Girls Also injured
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के रीवा जिले में एकतरफा मोहब्बत में एक सिरफिरे आशिक ने खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया। उसने अपने घर में सो रही युवती पर तेजाब फेंक दिया, जिससे पीड़िता और दो नाबालिग झुलस गईं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। हालांकि, जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने महज दो घंटे बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पीड़ित युवती और दोनों नाबालिगों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, यह घटना जनेह थाना क्षेत्र में हुई। पनासी निवासी उमाशंकर दो बच्चों का पिता है और इलाके में रहने वाली एक युवती से एकतरफा मोहब्बत करता था। उसने युवती के सामने कई बार अपना प्रेम प्रस्ताव रखा, जिसे उसने ठुकरा दिया। इस दौरान युवती की शादी तय हो गई तो आरोपी ने उसे तुड़वाने की कोशिश की। हालांकि, वह सफल नहीं रहा। ऐसे में वह मंगलवार (8 जून) तड़के तीन बजे एसिड लेकर युवती के घर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

टिन शेड हटाकर फेंका तेजाब

बताया जा रहा है कि आरोपी ने युवती के घर की छत पर लगे टिन शेड को हटा दिया और पीड़िता पर तेजाब फेंक दिया। उस वक्त युवती के साथ दो नाबालिग भतीजी भी सो रही थीं, जो इस हमले में घायल हो गईं। इसके बाद आरोपी छत से कूदकर फरार हो गया।

विज्ञापन

दो घंटे बाद दबोचा गया आरोपी

परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई। इसके बाद साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस कराई गई और उसे विश्वविद्यालय थाने के बोदाबाग मोहल्ले से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, युवती और दोनों नाबालिगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने जवा स्थित दुकान से तेजाब खरीदा था। पुलिस दुकानदार की भी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed