फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Accused who ran away from police custody, arrested along with son, arrested 3 including careless constable

MP News : पुलिस कस्टडी से भागा आरोपी बेटे सहित गिरफ्तार, लापरवाह आरक्षक सहित तीन पर गाज

Tue, 29 Aug 2023 01:28 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 29 Aug 2023 01:28 PM IST
सार

कटनी पुलिस की हिरासत से भागे आरोपी को बेटे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में लापरवाह आरक्षक सहित दो पुलिसकर्मियों पर गाज गिर सकती है।  
 

विज्ञापन
Accused who ran away from police custody, arrested along with son, arrested 3 including careless constable
कटनी में हिरासत से भागा आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी पुलिस की लापरवाही का उदाहरण सामने आया है, जहां उनकी कस्टडी से एक आरोपी भागने में सफल रहा। आरोपी पर विद्युत अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश करने से पहले ही आरोपी ने पुलिस को चकमा दिया और कस्टडी से भाग निकला। 

विज्ञापन


मामला बहोरीबंद थाना क्षेत्र का है। वहां विद्युत चोरी के प्रकरण के वारंटी भूरा आदिवासी को पुलिस ने शुक्रवार रात कॉम्बिंग गश्त के दौरान पकड़ा ता। इसके बाद बहोरीबंद पुलिस ने न्यायालय में पेश करने से पहले उसे अस्पताल ले गए। इस दौरान आरोपी भूरा आदिवासी ने निस्तार का बहाना बनाया और पुलिस से दूरी बनते ही भाग निकला। हालांकि, ड्यूटी में तैनात आरक्षक मोहित साहू, सैनिक रविशंकर तिवारी और हरिहर दुबे ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह तीनों की पहुंच से बाहर था। 
विज्ञापन


मामले की जानकारी लगते ही पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एसडीओपी अखिलेश गौर खुद थाने पहुंचे और पूछताछ शुरू की। पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाया तो भूरा आदिवासी अपने बेटे के साथ ही गांव के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने दोनों पर मामला दर्ज किया और उन्हें न्यायालय में पेश किया। एसडीओपी अखिलेश गौर ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही करने वाले पुलिस आरक्षक मोहित साहू, सैनिक रविशंकर तिवारी और हरिहर दुबे के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र भी लिखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed