फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Accident in Mandla, MP: Electrocution at Ganesh pandal; four dead, three injured news in hindi

एमपी के मंडला में हादसा: गणेश पंडाल में फैला करंट; चार की मौत, तीन घायल; विसर्जन के बाद थककर सो रहे थे लोग

Sat, 26 Sep 2026 10:06 AM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: मंडला ब्यूरो Updated Sat, 26 Sep 2026 10:06 AM IST
सार

मंडला के नैनपुर क्षेत्र के हीरापुर गांव में गणेश विसर्जन के बाद पंडाल में सो रहे युवकों के बीच करंट फैलने से चार युवकों की मौत हो गई। तीन घायल हैं, जिनमें एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Accident in Mandla, MP: Electrocution at Ganesh pandal; four dead, three injured news in hindi
मंडला में गणेश पंडाल में करंट से बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडला के नैनपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव के खिरका मोहल्ले में गणेश विसर्जन के बाद पंडाल में सो रहे युवकों के साथ करंट फैलने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हुए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गणेश विसर्जन के बाद पंडाल में करीब 7 से 8 युवक सो रहे थे। शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे पंडाल में करंट फैल गया। इसकी चपेट में आने से चार युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए।
विज्ञापन


पढ़ें: बैतूल में डीजे की तेज आवाज के बीच छात्रा की मौत, गणेश दर्शन के दौरान अचानक चक्कर खाकर गिरी थी

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों की पहचान जैनू भांवरे (19), रवि झारिया (24), कृष्ण कुमार भांवरे (18) और वीरेंद्र भांवरे (24) के रूप में हुई है। घायलों में प्रियांशु शामिल है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, दो घायलों का नैनपुर अस्पताल में उपचार चल रहा है। गणेश प्रतिमा हीरापुर गांव के खिरका मोहल्ले में स्थापित की गई थी। हादसे की सूचना मिलते ही नैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।


खबर अपडेट की जा रही है....

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed