{"_id":"5bacc11e867a557ea82f6276","slug":"abvp-activists-called-professor-anti-national-professor-showed-gandhigiri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रोफेसर को कहा देशद्रोही, प्रोफेसर ने दिखाई 'गांधीगिरी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रोफेसर को कहा देशद्रोही, प्रोफेसर ने दिखाई 'गांधीगिरी'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Updated Thu, 27 Sep 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में स्थित एक सरकारी कॉलेज में बुधवार को नारे लगाने से रोकने पर वरिष्ठ प्रोफेसर को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने देशद्रोही कहा। साथ ही एफआईआर करवाने की धमकी भी दी। घटना के बाद प्रोफेसर ने गांधीगिरी दिखाते हुए कार्यकर्ताओं को बुलाकर उनके पैर छुए। प्रोफेसर गुरुवार की सुबह तीन दिन के अवकाश पर चले गए।
विज्ञापन
वाकया कुछ ऐसा था कि बुधवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं का समूह चौथे सेमेस्टर के परिणाम घोषित करने में देरी के चलते प्रधानाचार्य को ज्ञापन देने जा रहे थे। इस दौरान वह वंदे मातरण और भारत माता की जय जैसे नारे लगा रहे थे। इसी वक्त प्रोफेसर दिनेश गुप्ता क्लास में बच्चों को पढ़ा रहे थे। गैलरी में शोर सुनकर उन्होंने एबीवीपी कार्यकर्ताओं से कहा कि नारे न लगाएं, इससे बच्चों को पढ़ने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
इस पर कार्यकर्ताओं ने, यह आरोप लगाते हुए कि प्रोफेसर ने उन्हें वंदे मातरम और भारत माता की जय कहने से मना किया, प्रोफेसर को देशद्रोही कहा। साथ ही एफआईआर करवाने की धमकी भी दी। इस पर प्रोफेसर गुप्ता ने शांति का रुख अपनाते हुए गांधीगिरी दिखाई और कार्यकर्ताओं को बुलाकर उनके पैर छुए। प्रोफेसर ने यह भी कहा कि बताओ और किसके पैर छूने हैं। गुरुवार सुबह प्रोफेसर गुप्ता तीन दिन के अवकाश पर चले गए।
विज्ञापन
भाजपा विधायक बोले, मामले को बेवजह दिया जा रहा तूल
मंदसौर से भाजपा विधायक यशपाल सिसोदिया ने इस मामले पर कहा कि घटना इतनी बड़ी नहीं है जितना इसे तूल दिया जा रहा है। विधायक ने कहा कि छात्रों ने प्रोफेसर को पैर छूने के लिए नहीं कहा था। ऐसा उन्होंने अपनी इच्छा से किया। इस बात का कोई साक्ष्य नहीं है जो यह साबित कर सके कि एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें माफी मांगने के लिए मजबूर किया हो। उन्होंने कहा कि वह दोनों पक्षों के बीच सामंजस्य बिठाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैं प्रयास कर रहा हूं कि यदि छात्रों की गलती है तो वह प्रोफेसर से माफी मांगें या प्रोफेसर उन्हें माफ कर दें।'
