फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Abhimanyu campaign started, SP administered the oath – Safety of women is the responsibility of all of us

Rajgarh News: अभिमन्यु अभियान की शुरुआत, एसपी ने दिलाई शपथ- नारी की सुरक्षा हम सबका दायित्व

Thu, 15 Jun 2023 01:50 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 15 Jun 2023 01:50 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में पुलिस ने एक नया अभियान शुरू किया है। अभिमन्यु अभियान के तहत एसपी ने लोगों को शपथ दिलाई कि नारी की सुरक्षा हम सबका दायित्व है। 
 

विज्ञापन
Abhimanyu campaign started, SP administered the oath – Safety of women is the responsibility of all of us
राजगढ़ एसपी शपथ दिलाते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगढ़ में पुलिस ने नारी सुरक्षा के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभिमन्यु अभियान की शुरुआत बुधवार को हुई। एसपी वीरेंद्र सिंह धाकड़ ने मुख्य चौराहों पर पहुंचकर नागरिकों को शपथ दिलवाई। लैंगिक भेदभाव न करने का वादा किया गया। साथ ही नारी की सुरक्षा सबका दायित्व है, यह भी वचन दिया गया। 

विज्ञापन

 
धाकड़ के नेतृत्व में अभियान की शुरुआत हुई, जिसमें एडिशनल एसपी मनकामना प्रसाद, डीएसपी सनम खान, थाना प्रभारी उमेश यादव, यातायात थाना प्रभारी योगेंद्र मरावी व कोतवाली थाने का समस्त स्टाफ सहित आमजन शामिल हुए। एसपी ने मुख्य चौराहे पर सभी को लैंगिक भेदभाव न करने और महिलाओं को बराबरी के मौके देने की शपथ दिलाई। इसकी शुरुआत सभी लोग अपने-अपने घर से ही करेंगे। शपथ के बाद महिलाओं की सुरक्षा के लिए जारी किए गए नंबर के साथ लोगों ने सेल्फी भी ली। राजगढ़ एसपी धाकड़ ने कहा कि नारी की सरक्षा हम सबका दायित्व है। इसके लिए प्रदेश स्तर पर एक हेल्पलाइन नंबर शुरू किया गया है। इस नंबर 1090 के माध्यम से हम हमारे समाज में आसपास व परिवार में नारी के साथ अन्याय या अत्याचार होने की सूचना दे सकते हैं। ताकि संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। पारायण चौक पर हमने इसी अभियान की शुरुआत की है। हमने लोगों को महिलाओ के मान-सम्मान की शपथ दिलवाई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed