{"_id":"612880e48ebc3e79ba40e73a","slug":"aadhar-card-from-the-hawker-if-not-given-he-was-brutally-beaten-with-sticks-in-dewas","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद: अब देवास में फेरीवाले से मांगा गया आधार कार्ड, नहीं दिखाने पर लाठी और बेल्ट से पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुखद: अब देवास में फेरीवाले से मांगा गया आधार कार्ड, नहीं दिखाने पर लाठी और बेल्ट से पिटाई
Fri, 27 Aug 2021 11:36 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:36 AM IST
सार
इंदौर में चूड़ी वाले शख्स के साथ मारपीट की घटना को बीते हुए चार दिन भी नहीं हुए कि देवास में एक फेरीवाले को घेर कर युवकों ने बेदम पिटाई कर डाली। बताया जा रहा है कि आधार कार्ड नहीं दिखाने पर बुजुर्ग फेरीवाले की पिटाई की गई है।
विज्ञापन
madhya pradesh police
विस्तार
इंदौर में चूड़ी वाले के साथ मारपीट का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि देवास में ऐसे ही घटना सामने आ गई है। । यहां के हाटपिपल्या में फेरी लगाकर बिस्कुट, जीरा बेचने वाले बुजुर्ग को रोककर बाइक सवार युवकों ने आधार कार्ड मांगा। जब वह नहीं दिखा पाया तो पिटाई शुरू कर दी। कई बार युवकों से विनती कि लेकिन वह मुझे पिटाई करते रहे। गनीमत रही कि कुछ लोग वहां पहुंच गए और बदमाशों के चंगुल से बचा लिया। पीड़ित बुजुर्ग ने कहा कि यदि लोग नहीं आते तो वो मुझे मार ही डालते। हाटपिपल्या पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
हाटपिपल्या पुलिस के अनुसार जाहिद खान मंसूरी (50) ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि बुधवार दोहपर करीब साढ़े 12 बजे टोस व जीरा बेचने के लिए टप्पा-बारोली गया था। वापस आते समय जामनिया के पास टप्पा-बारोली रोड पर दो अज्ञात लोगों ने रास्ता रोक कर आधार कार्ड मांगा, कार्ड नहीं दिखाने पड़े दोनों युवकों ने मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
