{"_id":"5a2d47734f1c1b8e698c0e6b","slug":"a-tribal-woman-has-given-birth-to-a-child-in-open-ground-in-ashoknagar-district-of-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: स्वास्थ्य केंद्र बंद मिला तो आदिवासी महिला ने खुले मैदान में दिया बच्चे को जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: स्वास्थ्य केंद्र बंद मिला तो आदिवासी महिला ने खुले मैदान में दिया बच्चे को जन्म
राजेश चतुर्वेदी/अमर उजाला, भोपाल
Updated Sun, 10 Dec 2017 08:10 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में एक घटना ने सरकार के स्वास्थ्य दावों की उस समय पोल खोलकर रख दी, जब प्रसव पीड़ा से परेशान एक महिला को खुले मैदान में बच्चे को जन्म देना पड़ा। नवजात शिशु आधा घंटे तक धूल में पड़ा रहा।
विज्ञापन
यह मामला अशोकनगर जिले का है। कदवाया गांव की 28 वर्षीय विद्या बाई अपनी ननद के साथ स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, लेकिन वहां ताला लटका था। आधा घंटे इंतजार के बाद उसकी तकलीफ बढ़ने लगी। लेकिन स्वास्थ्य केंद्र नहीं खुला।
विज्ञापन
पढ़ें- मासूम को बंधक बनाकर बलात्कार करता था बाबा, पकड़ा गया तो बोला- इसे खरीदा था
विज्ञापन
अंतत: ननद पान बाई की मदद से महिला ने स्वास्थ्य केंद्र के नजदीक खुले मैदान में बच्चे को जन्म दिया। आधा घण्टे तक जच्चा बच्चा खुले मैदान में रहे। एक घण्टा बीतने के बाद प्रसूता को एम्बुलेंस से ईसागढ़ अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
