{"_id":"644f622cde84f8f5cc0ebae3","slug":"a-tree-fell-on-a-passenger-bus-parked-to-go-to-the-procession-a-major-accident-was-averted-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: बरात में जाने के लिए खड़ी यात्री बस पर गिरा पेड़, वाहन खाली होने से बड़ा हादसा टला, रास्ते में लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: बरात में जाने के लिए खड़ी यात्री बस पर गिरा पेड़, वाहन खाली होने से बड़ा हादसा टला, रास्ते में लगा जाम
Mon, 01 May 2023 12:55 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 01 May 2023 12:55 PM IST
सार
दमोह के कुम्हारी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं के चलते एक पेड़ सड़क पर खड़ी यात्री बस के ऊपर जा गिरा। घटना में बस की खिड़कियों के कांच टूट गए। वहीं हादसे के बाद सड़क में दोनों ओर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
यात्री बस पर गिरा पेड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के कई जिलों में इन दिनों मौसम बदला हुआ है। मौसम परिवर्तन के कारण लगातार तेज हवाओं के साथ बारिश और बूंदाबांदी का दौर भी जारी है। बेमौसम की बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। दमोह के कुम्हारी गांव में तेज हवाओं और बारिश के कारण सड़क पर खड़ी यात्री बस पर एक पेड़ जा गिरा। बताया जा रहा है कि कुम्हारी से बाकल मुख्य मार्ग पर एक यात्री बस बरात में जाने के लिए खड़ी थी, इसी दौरान तेज हवा चलने से पेड़ बस पर गिर गया। राहत की बात ये रही कि हादसे के वक्त बस खाली थी, जिसके चलते कोई अनहोनी नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार बस चालक ने अपने घर के सामने बस खड़ी की थी और उसी दौरान तेज आंधी चलने लगी, जिससे घर के सामने लगा पेड़ टूटकर बस पर गिर गया। साथ ही बिजली का खंभा भी टूट गया, जिससे सड़क पर यातायात बाधित हो गया। इस घटना में ज्यादा नुकसान तो नहीं हुआ, केवल खिड़कियों के कांच टूटे हैं। घटना की जानकारी के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पहुंचकर बिजली का कनेक्शन कटवाया। वहीं, दोनों तरफ से आवागमन बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पेड़ को जेसीबी से हटवाकर मार्ग चालू करवाया।