फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A speeding truck ran over a young man standing on roadside and ran away in Chhindwara, he died on spot

MP News: तेज रफ्तार ट्रक ने पहले सड़क किनारे खड़ी बाइक मारी टक्कर; फिर युवक को रौंदकर हुआ फरार, मौके पर मौत

Sat, 25 Nov 2023 01:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 25 Nov 2023 01:27 PM IST
सार

Accident News: छिंदवाड़ा में सड़क किनारे खड़े युवक को एक तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया और फरार हो गया। इस हादसे में गंभीर घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
A speeding truck ran over a young man standing on roadside and ran away in Chhindwara, he died on spot
Accident - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के चांद के ग्राम माताखैरी से लगे भुमका बाबा मोड़ पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने पहले बाइक को टक्कर मार दी। फिर सड़क किनारे खड़े युवक को रौंद दिया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


टीआई राकेश बघेल ने बताया कि ग्राम दावाझिर निवासी 32 वर्षीय कृष्ण कुमार पिता चरनलाल इनवाती बुधवार रात अपने एक साथी के साथ बाइक से वापस गांव लौट रहा था। ग्राम माताखैरी से लगे भुमका बाबा मोड़ पर कृष्ण कुमार लघुशंका करने के लिए रुका था। कृष्ण कुमार और उसका साथी बाइक से उतरकर सड़क किनारे खड़े थे। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने पहले सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मारी और फिर कृष्ण कुमार को रौंदता हुआ फरार हो गया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल कृष्ण कुमार की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है। वहीं, अज्ञात आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279, 337 और 304ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed