{"_id":"5cf605aebdec22070e2bd9ad","slug":"a-resident-doctor-beat-up-a-patient-in-sawai-man-singh-medical-college-in-jaipur-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर ने सबके सामने मरीज पर बरसाए लात-घूंसे, स्वास्थ्य मंत्री ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर ने सबके सामने मरीज पर बरसाए लात-घूंसे, स्वास्थ्य मंत्री ने मांगी रिपोर्ट
Tue, 04 Jun 2019 12:01 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 04 Jun 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
मरीज को पीटता डॉक्टर
- फोटो : ANI
राजस्थान के एक अस्पताल में डॉक्टर द्वारा एक मरीज को पीटने का मामला सामने आया है। जयपुर के सवाई मान सिंह मेडिकल कॉलेज (एसएमएस मेडिकल कॉलेज) में रविवार को एक डॉक्टर ने मरीज को सबके सामने बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिस वक्त डॉक्टर मरीज को पीट रहा था उस समय वार्ड में कई मरीज और अटेंडेंट मौजूद थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि सब के सामने ही डॉक्टर मरीज पर घूसों की बारिश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो में मुंह पर मास्क लगाए दिख रहा डॉक्टर एक बार नहीं, बल्कि बार-बार मरीज को मारता-पीटता दिख रहा है। हालांकि, बाद में एक और डॉक्टर के बीच बचाव के बाद मामला शांत हो गया।
इस मामले पर राजस्थान के मेडिकल और स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने कहा कि मामले की जानकारी पाने के लिए हमने इस वीडियो की रिपोर्ट मांगी है। बता दें कि इस वीडियो से यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर डॉक्टर ने मरीज को क्यों पीटा?