फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A potential poacher arrested with loaded gun from Bandhavgarh Tiger Reserve in Umaria

MP News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में इकट्ठा हुए थे कई संभावित शिकारी, भरमार बंदूक के साथ एक गिरफ्तार

Sun, 21 May 2023 12:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 21 May 2023 12:23 PM IST
सार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में रात को गश्ती के दौरान एक संभावित शिकारी भरमार बंदूक के साथ पकड़ा गया है। इस दौरान उसके बाकी साथी अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गए।

विज्ञापन
A potential poacher arrested with loaded gun from Bandhavgarh Tiger Reserve in Umaria
पुलिस की गिरफ्त में संभावित शिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में गश्ती के दौरान शुक्रवार रात एक संभावित शिकारी भरमार बंदूक के साथ पकड़ा गया है। धमोखर रेंजर विजय शंकर श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्र संचालक एवं उप संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया के निर्देशन में सूझबूझ के साथ प.स. वृत्त बरबसपुर तिहार सिंह वनपाल, वनरक्षक उत्तम सिंह, अमय सिंह, चन्द्रभान सिंह व रात्रिगश्ती दल गुलजारी बैगा, सतमान बैगा ने रात को गश्ती के दौरान 10.30 पर बीट बरबसपुर के कक्ष पी126 सेहराहार में संदिग्ध व्यक्तियों की आहट मिलने पर घेराबंदी की थी। इसमें एक व्यक्ति भरमार बंदूक लिए पकड़ा गया। बाकी व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पकड़ा गया व्यक्ति रामकृपाल (55) पिता कतकू यादव साकिन मुडगुड़ी का रहने वाला है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रामकृपाल के पास से गश्ती दल ने भरमार बंदूक जो विस्फोटक पदार्थ से भरी हुई थी, को जब्त कर लिया। साथ ही वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 9, 39, 50, 51 के तहत मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय उमरिया में पेश किया गया। मामले की जांच और फरार व्यक्तियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed