फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   a newborn girl Dead body found wrapped in blanket in Shivpuri Madhya Pradesh

MP News: कड़कड़ाती ठंड में कंबल में लिपटा मिला नवजात बच्ची का शव, कुत्तों ने नोंचा

Sun, 22 Jan 2023 04:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 22 Jan 2023 04:01 PM IST
सार

शिवपुरी बस स्टैंड पर दुकान लगाने वाले श्याम सिंह तोमर ने बताया कि आज अपनी दुकान का गेट निकालकर मैं पीछे रखने गया हुआ था। इसी दौरान मुझे एक कंबल में बच्ची का शव दिखाई दिया।

विज्ञापन
a newborn girl Dead body found wrapped in blanket in Shivpuri Madhya Pradesh
शिवपुरी में बस स्टैंड के पास घटना स्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : Social Media

विस्तार

शिवपुरी शहर के अंतरराज्यीय बस स्टैंड के पास एक कंबल में लिपटा नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बस स्टैंड के पास दुकाने के पीछे शव मिला
बस स्टैंड पर दुकान लगाने वाले श्याम सिंह तोमर ने बताया कि आज अपनी दुकान को खोलने आया था। चूंकि मैं एक स्टॉल लगाकर दुकान शुरू करता हूं। दुकान का गेट निकालकर मैं पीछे रखने गया हुआ था। इसी दौरान मुझे एक कंबल दिखाई दिया। उसने बताया कि जब लकड़ी से कंबल को हटाने का प्रयास किया तो बच्चे का पैर दिखाई दिया। कंबल को हटा कर देखा तो एक नवजात का शव नजर आया। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दे दी थी।
विज्ञापन


दुकान के संचालक श्याम सिंह तोमर ने बताया कि बीती रात जब वह दुकान को बंद करने पीछे रखे हुए गेट को उठाने गए थे तब पीछे कुछ भी नहीं था। इसके बाद वह दुकान को बंद कर घर चले गए थे। रात के समय इस बस स्टैंड से बसों का आवागमन भी बंद हो जाता है। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि नवजात के शव को रात के अंधेरे में छोड़ा गया है। कड़ाके की सर्दी के चलते नवजात की मौत रात में हुई होगी। पुलिस फिलहाल मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुत्तों ने नोचा नवजात बच्ची का शव
शव से कंबल हटाकर देखा गया तो नवजात बच्ची की पहचान हुई। माना जा रहा है कि बेटी पैदा हुई इस लिए उसके माता-पिता उसे यहां छोड़ भाग गए। नवजात बच्ची को कुत्तों ने भी अपना शिकार बनाया है। कुत्तों ने बच्ची के कान और नाभि को नोंच डाला। नाभि में कोई स्ट्रिप नहीं लगी पाई गई। इससे यह पता लगाने में भी परेशानी होगी कि नवजात का जन्म किसी अस्पताल में हुआ है या फिर घर पर ही उसे जन्म दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed