{"_id":"5f9ef2968ebc3e74f5620502","slug":"a-girl-in-bhopal-in-madhya-pradesh-allegedly-tried-to-commit-suicide-by-slashing-her-wrist","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: कलाई काटकर लड़की ने की आत्महत्या करने की कोशिश, प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: कलाई काटकर लड़की ने की आत्महत्या करने की कोशिश, प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप
Sun, 01 Nov 2020 11:09 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या (सांकेतिक चित्र)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के भोपाल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने अपनी कलाई काटकर कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश की और उसका वीडियो बनाकर उसने ट्विटर पर भी अपलोड किया।
विज्ञापन
वीडियो में लड़की ने दावा किया है कि प्रशासन उसके पिता की 'हत्या' मामले की जांच में लापरवाही बरत रही है। हालांकि, पुलिस ने उसके आरोपों का खंडन किया और कहा कि अप्रैल में शिकायत के बाद 12 गिरफ्तारियां की गई हैं, उसके पिता को आठ लोगों ने पीटा था, जिसके तीन दिन बाद उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
वीडियो के साथ अपलोड किए गए एक नोट में लड़की ने दावा किया कि उसका परिवार गरीब और असहाय है और पिछले छह महीनों में विभिन्न अधिकारियों को दी गई शिकायतों के बाद भी सरकार से न्याय की भीख मांग रही है।
विज्ञापन
लड़की ने आरोप लगाया कि पुलिस ने जांच को अप्रभावी बनाने के लिए एक आरोपी के साथ सांठगांठ की थी। उसने आगे कहा कि वह पिछले कई महीनों से सीएम से मिलने की कोशिश कर रही थी लेकिन नहीं मिल पाई।
हालांकि, इस मामले में भोपाल शहरी के उप महानिरीक्षक इरशाद वली ने ट्वीट किया कि लड़की की शिकायत पर 12 लोगों को गोविंदपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया। गोविंदपुरा थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार ने बताया कि लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका बयान दर्ज किया जा रहा है।
