फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A doctor scolded patients relative as he was sleeping on duty in Jabalpur video viral on social media

नींद में खलल: गिड़गिड़ाते रहे मरीज के परिजन, लेकिन डॉक्टर देता रहा गालियां

Sun, 18 Apr 2021 07:13 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 18 Apr 2021 07:13 AM IST
विज्ञापन
A doctor scolded patients relative as he was sleeping on duty in Jabalpur video viral on social media
डॉक्टर ने की अभद्रता

कोरोना महामारी के इस संकट के समय में डॉक्टर लोगों के लिए भगवान से कम नहीं हैं। ये खुद की जान की परवाह किए बगैर हजारों लोगों की जान आज बचा रहे हैं। इन्हीं डॉक्टरों में से एक ऐसा डॉक्टर भी है जिसने सभी को शर्मसार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। महिला मरीज को देखना तो दूर उसके परिजन से सही से बात तक नहीं की और उन्हें गालियां और धमकी दी।

विज्ञापन


यह मामला जबलपुर के जिला अस्पताल विक्टोरिया का है। कारण सिर्फ इतना था कि देर रात ड्यूटी पर सो रहे चिकित्सक की नींद में खलल पड़ गया। यहां पर देर रात एक परिवार अपने मरीज को लेकर अस्पताल पहुंचा। वहां पर काफी देर तक पहले डॉक्टर को ढूंढते रहे। पता चला कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर भरत दुबे तो नींद पूरी कर रहे हैं। उन्हें उठाने की गलती मरीज के परिजनों ने कर दी और बस फिर क्या था... डॉक्टर साहब को गुस्सा आ गया।
विज्ञापन


डॉ. दुबे ने मरीज को देखने से इनकार कर दिया और परिजन को गालियां देने लगे। परिजन हाथ जोड़ कर चिकित्सक से विनती करते रहे कि आप मरीज को एक बार देख लो लेकिन डॉक्टर साहब अपनी  मरीज के प्रति जिम्मेदारी और फर्ज दोनों ही भूल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीज महिला के बेटे-बेटी डॉक्टर के हाथ जोड़ कर रोते रहे
इस दौरान मरीज महिला के बेटे-बेटी डॉक्टर के हाथ जोड़ कर रोते रहे कि मेरी मां को देख तो लो डॉक्टर साहब। एक बार चैक तो कर लो। लेकिन भरत दुबे ने मरीज की तरफ आंख उठा कर देखना भी उचित नहीं समझा और लगातार गालियां और धमकियां देते रहे। महिला मरीज की तबीयत और खराब होती रही।


जब उनसे कहा गया कि गालियां मत दो तो उन्होंने कहा- क्या कर लेगा तू, रुक तुझे मैं बताता हूं। फोन पर कॉल करने के लिए नंबर डायल करने लगे। इस दौरान किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया जिसके बाद वह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed