फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A bike rider was hit by a speeding truck in Katni

MP News: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार, एक की मौके पर मौत; दूसरा गंभीर रूप से घायल

Tue, 11 Jun 2024 06:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 11 Jun 2024 06:04 PM IST
सार

MP News: कटनी जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने मिला है। जहां एक बाइक सवार युवक की जान चली गई तो दूसरे की हालत भी गंभीर बनी हुई है, जिसका इलाज जिला अस्पताल पर जारी है।

विज्ञापन
A bike rider was hit by a speeding truck in Katni
कटनी में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर कर रही बाइक क्रमांक एमपी21 जेडबी 1458 को जोरदार टक्कर मारते हुए बाइक चालक को मौत के घाट उतार दिया है। घटना कुठला थाना अंतर्गत ग्राम द्वारा के पास की बताई गई, जहां बांधा-इमलाज ग्राम निवासी युवक मिथुन चौधरी अपने दोस्त चंदू चौधरी के साथ कटनी शहर की ओर आ रहा था, तभी नेशनल हाईवे की सड़क पार करते वक्त जबलपुर की ओर जा रहे ट्रक क्रमांक जेएच02 बीएल 5773 ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें सवार 22 वर्षीय मिथुन चक्रवर्ती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तो दूसरे को गंभीर रूप से चोटें आई हैं।

विज्ञापन


कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि सड़क हादसे की जानकारी लगी थी। जहां पुलिस मौके कर पहुंची तो ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग चुका था। वहीं सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। तो एक गंभीर रूप से घायल शख्स को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए परिजनों को सूचना पहुंचाई है, जिनके आने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed