फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A 15-year-old minor, who came out of his house to graze goats in Gwalior, was stabbed to death with an ax.

ग्वालियर में नाबालिग की हत्या: घर से बकरियां चराने निकला था मासूम, गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर की हत्या

Sun, 20 Feb 2022 10:02 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 20 Feb 2022 10:02 AM IST
सार

ग्वालियर के सुखना खिरिया गांव में एक 15 साल के लड़के की कल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। नाबालिग घर से बकरियां चराने निकला था।

विज्ञापन
A 15-year-old minor, who came out of his house to graze goats in Gwalior, was stabbed to death with an ax.
हत्या के बाद एकत्रित ग्रामीण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर में एक 15 साल के लड़के की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के बाद नाबालिग का शव गांव के पास के जगंल से बरामद किया गया है। बच्चे की हत्या किसने और किस कारण से की इसका खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन जांच में ये बात सामने आई है कि जब हमलावर नाबालिग की हत्या कर रहा था, तब जंगल के पास लगे खेत में एक किसान काम कर रहा था और उसने हमलावर को रोकने की कोशिश की थी, लेकिन हमलावर लड़के की हत्या करने के बाद किसान के पीछे कुल्हाड़ी लेकर दौड़ गया। 
विज्ञापन


मामला ग्वालियर के सुखना खिरिया गांव का है। मृतक हरमन बघेल शनिवार को घर से बकरियां लेकर उन्हें चराने के लिए निकला था, लेकिन जब वह घर नहीं पहुंचा तो घरवाले उसे ढूंढने निकले। बकरियां चराने का काम वैसे मृतक की दादी किया करती थी, रिश्तेदारी में जाने के चलते वो शनिवार को नहीं गई। अज्ञात आरोपी ने 15 साल के बालक की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हत्या के वक्त गांव का ही एक किसान पुरुषोत्तम कुशवाहा अपने खेतों में पानी दे रह था। उसने हमलावर को रोकने की कोशिश की तो हमलावर उसे ही कुल्हाड़ी से मारने के लिए दौड़ पड़ा, जिसके बाद उसने भागकर अपनी जान बचाई और गांव वालों को वारदात की जानकारी दी। लोग जब तक जंगल में पहुंचे तब तक आरोपी मासूम की हत्या कर वहां से भाग चुका था। नाबालिग की हत्या की खबर मिलते ही SDOP अभिनव कुमार बारंगे और थाना प्रभारी राजकुमारी परमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया आरोप
मृतक की मां सुनीता बघेल ने पड़ोस में रहने वाले जगन्नाथ उर्फ ठकुरी बघेल पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की मां का कहना है कि बेटा सुबह पड़ोसी के साथ ही घर से बकरियां चराने के लिए निकला था। नाबालिग की हत्या क्यों की गई होगी फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। SDOP अभिनव कुमार बारंगे के अनुसार मृतक के परिजनों द्वारा पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति पर हत्या करने का आरोप लगाया है, लेकिन फिलहाल वह घर से फरार है। उसकी तलाश की जा रही है जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।


हत्या के बाद गांव में तनाव
नाबालिग की हत्या से सुखना खिरिया गांव में तनाव का माहौल निर्मित हो गया है। परिजनों ने जिस पर हत्या का आरोप लगाया है वो परिवार भी पास में ही रहता है। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए गांव में रात के वक्त पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed