{"_id":"6200ea7f0c9f4820b66ba9df","slug":"a-10-year-old-boy-put-his-hand-in-a-fodder-cutting-machine-in-chhatarpur-cut-off-3-fingers","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल-खेल में हादसा: छतरपुर में 10 साल के बच्चे ने चारा काटने की मशीन में हात डाला, 3 अंगुलियां कटकर अलग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल-खेल में हादसा: छतरपुर में 10 साल के बच्चे ने चारा काटने की मशीन में हात डाला, 3 अंगुलियां कटकर अलग
Mon, 07 Feb 2022 03:16 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 07 Feb 2022 03:16 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में चारा काटने की मशीन के पास खेल रहे 10 साल के बच्चे की तीन अंगुलियां मशीन से कट गई। खेल-खेल में उसने मशीन में हाथ डाल दिया और यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
छतरपुर का बच्चा, जिसका हाथ कट गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश के छतरपुर ेंमें 10 साल के बच्चे ने खेल-खेल में चारा काटने की मशीन में हाथ डाल दिया। इससे उसका हाथ कट गया। तीन अंगुलियां तो कटकर अलग हो गई। घर वाले उसे लेकर अस्पताल दौड़े। ट्रॉमा वार्ड में उसका इलाज चल रहा है।
मामला छतरपुर के पटना खोड़ा गांव का है। 10 साल का कुलदीप का हाथ खेलते समय कटिया (गायों को चारा काटने वाली) मशीन में फंसने से कट गया। इसमें उसकी 3 अंगुलियां कटकर अलग हो गई हैं। बच्चे को उसके परिजन गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाए। वहां उसे ट्रॉमा वार्ड में भर्ती किया गया है और इलाज चल रहा है। बच्चे के चाचा बाबू प्रजापति ने बताया कि घर में गाय को खिलाने के लिए चारा काटने की मशीन लगी हुई है। कुलदीप मशीन के पास खेल रहा था और उसने मशीन में अपना हाथ डाल दिया। इसके बाद चक्का भी चला दिया। मशीन में लगी ब्लेड से कुलदीप के हाथ की अंगुलियां कट गईं।