फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   प्रेम विवाह करने पर युवक के दोनों हाथ काटने की कोशिश

प्रेम विवाह करने पर युवक के दोनों हाथ काटने की कोशिश

Wed, 16 May 2012 12:00 PM IST
MadhyaPradesh
MadhyaPradesh Updated Wed, 16 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मुरैना/एजेंसी। मुरैना जिले में प्रेम विवाह करने पर लड़की के परिजनों ने युवक के दोनों हाथ काटने की कोशिश की। कुल्हाड़ी से किए गए हमले में दोनों हाथों में गंभीर चोट आई है। युवक का ग्वालियर के चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मुरैना के नूराबाद थाना क्षेत्र में रहने वाले महेंद्र माहौर ने मिथिलेश नाम की युवती से प्रेम विवाह किया। दोनों ने यह शादी मिथिलेश के परिजनों की इच्छा के विपरीत की थी, तभी से वे महेंद्र को सबक सिखाना चाहते थे। महेंद्र व मिथिलेश शादी के बाद गांव में ही आकर रहने लगे थे।
विज्ञापन

महेंद्र ने बताया है कि बीते रोज वह बाजार जा रहा था तभी मिथिलेश के परिजनों ने घेर कर उस पर जानलेवा हमला किया। दोनों हाथों पर कुल्हाड़ी से प्रहार किया। उसने किसी तरह अपनी जान बचाई। नूराबाद के थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया युवक व युवती अलग-अलग जाति के हैं, और यही बात युवती के परिजनों को पसंद नहीं थी। इसी के चलते उन्होंने महेंद्र के दोनों हाथों पर कुल्हाड़ी से प्रहार किया। हाथ कटे नहीं हैं, बल्कि गंभीर चोटें हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed