फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   8 year old differently abled girl allegedly raped and murdered in Dindori

8 साल की दिव्यांग की बलात्कार के बाद हत्या, पुलिस कर रही आरोपियों की जांच

Sun, 06 May 2018 12:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडोरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडोरी Updated Sun, 06 May 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
8 year old differently abled girl allegedly raped and murdered in Dindori

मध्यप्रदेश के डिंडोरी में आठ साल की दिव्यांग लड़की के साथ बलात्कार के बाद उसके सिर पर पत्थर फेंककर हत्या कर दी गई। दूसरी क्लास में पढ़ने वाली लड़की शुक्रवार की रात 8 बजे पड़ोस में रहने वाली अपनी सहेलियों के पास सोने की बात कहकर घर से निकली थी। शनिवार की सुबह जब वह वापस नहीं आई तो माता-पिता ने उसे तलाशना शुरू किया। शनिवार सुबह गांव के पास ही खेत में बच्ची का शव पड़ा मिला।

विज्ञापन


दिव्यांग का शव मिलने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है और पुलिस से आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं। पुलिस एफएसएल टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गई है। पोस्टमार्टम के लिए शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शहपुरा लाया गया है।
विज्ञापन


शहपुरा के थाना प्रभारी अनिल पटेल का कहना है कि डॉक्टर आईएस ठाकुर और डॉक्टर अंसारी ने पोस्टमार्टम के बाद बताया कि बच्ची के साथ बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रथम दृष्टया हत्या का मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस अभी पोस्टमार्टम के साथ ही एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed