फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   73 new cases of infection occurred in Madhya Pradesh and 30 new cases reported in Indore, six died

मध्यप्रदेश में कोरोना: कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2837 हुई, अब तक 156 लोगों की मौत

Sun, 03 May 2020 10:37 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 03 May 2020 10:37 PM IST
विज्ञापन
73 new cases of infection occurred in Madhya Pradesh and 30 new cases reported in Indore, six died
स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : pti

मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 49 नए मामले सामने आए हैं और इस तरह प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित रोगियों का आंकड़ा 2,837 तक पहुंच गया। वहीं, राज्य में पांच और व्यक्तियों की मौत हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 156 हो गई है। इसी बीच, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया है कि प्रदेश में कोरोना वायरस की स्थिति में निरंतर सुधार हो रहा है।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से पांच लोगों मौत हुई है। इनमें उज्जैन में तीन एवं इंदौर में दो लोगों की मौत भी शामिल है। राज्य में अब कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 156 हो गई है, जिनमें सबसे अधिक 76 मौतें इन्दौर में हुई हैं, जबकि उज्जैन में 30, भोपाल में 15, देवास एवं खरगोन में सात—सात, खंडवा में छह, होशंगाबाद में तीन, मंदसौर में तीन, रायसेन में दो और छिंदवाड़ा, जबलपुर, आगर मालवा, धार, शाजापुर, बुरहानपुर एवं अशोकनगर एक-एक मरीज की मौत हुई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 49 नए मामले सामने आये हैं। इस तरह प्रदेश में संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 2,837 हो गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में इंदौर में आज कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 23 नये मामले आये हैं, जबकि उज्जैन में नौ, भोपाल में छह, धार में चार, जबलपुर में तीन, होशंगाबाद, पन्ना, निवाडी एवं मंदसौर में कोरोना वायरस से संक्रमित एक—एक नया मरीज मिला है।

इसी के साथ कोरोना वायरस की महामारी से बुरी तरह प्रभावित इंदौर में कोरोना की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 1,568 हो गयी है, जबकि भोपाल में 532, उज्जैन में 156, जबलपुर में 96, खरगोन में 77, रायसेन में 57, धार में 55, खंडवा में 47, होशंगाबाद में 36, मंदसौर में 36, बड़वानी में 26, देवास में 26, बुरहानपुर में 18, रतलाम में 16, मुरैना में 16, विदिशा में 13 एवं आगर मालवा में 12 हो गई है।

प्रदेश में प्रभावित जिलों में कुल 770 निषिद्ध क्षेत्र बनाए गए

इनके अलावा, शाजापुर में सात, सागर, छिंदवाड़ा एवं ग्वालियर में पांच—पांच, श्योपुर में चार, अलीराजपुर, शहडोल एवं हरदा में तीन—तीन, शिवपुरी, टीकमगढ़, रीवा एवं अनूपपुर में दो—दो और बैतूल, डिंडोरी, अशोकनगर, पन्ना एवं निवाड़ी में एक-एक व्यक्ति कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना से संक्रमित दो मरीज अन्य राज्यों के हैं।

प्रदेश के पन्ना एवं निवाडी जिलों में पहली बार आज एक-एक व्यक्ति कोरोना वायरस संक्रमित पाये जाने के बाद प्रदेश के कुल 52 में से 32 जिलों के लोग अब तक कोरोना के लिए संक्रमित पाये गये हैं। वहीं, कल जारी बुलेटिन में कटनी जिले में गलती से एक व्यक्ति को कोरोना वायरस से संक्रमित बताया गया जो जबलपुर जिले का निवासी था।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 1,883 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं और इनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें से 1,822 की हालत स्थिर है जबकि 61 मरीज गंभीर हैं। कुल 798 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। स्वस्थ हुये मरीजों का प्रतिशत 28.12 पर पहुंच गया है। कोरोना वायरस के घातक संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश में प्रभावित जिलों में कुल 770 निषिद्ध क्षेत्र बनाए गए हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने आज मंत्रालय में प्रदेश में कोरोना वायरस की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कहा, 'प्रदेश में कोरोना वायरस की स्थिति में निरंतर सुधार हो रहा है। संक्रमण की गति निरंतर धीमी हो रही है तथा बड़ी संख्या में मरीज स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं।' उन्होंने बताया कि आज प्रदेश में 49 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और 174 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गए हैं। इसके परिणामस्वरूप प्रदेश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या में 129 की कमी आई है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि विभिन्न प्रदेशों से हमारे मजदूरों को लाने के लिए कुल 31 ट्रेन चलाने की योजना रेल मंत्रालय को भिजवाया गया है। बैठक में उज्जैन जिले की समीक्षा के दौरान पाया गया कि वहां कोरोना वायरस के मरीजों की मृत्यु दर अधिक है। इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देश दिए कि आज ही डॉक्टर्स की स्पेशल टीम उज्जैन रवाना की जाए।

खजराना गणेश मंदिर के पुजारी कोरोना संक्रमित, पूरे परिवार सहित हुए क्वारंटीन

प्रदेश में इंदौर में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 30 नये मामले आये हैं। खबरों के अनुसार, खजराना मंदिर के पुजारी उमेश भट्ट (नाना गुरु) की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके बाद खजराना गणेश मंदिर के पुजारी को भी पूरे परिवार सहित क्वारंटीन कर दिया गया है।

इसी के साथ कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह प्रभावित इंदौर में संक्रमित लोगों की संख्या 1,545 हो गयी है, जबकि भोपाल में 526, उज्जैन में 147, जबलपुर में 92, खरगोन में 77, रायसेन में 57, धार में 51, खंडवा में 47, होशंगाबाद में 35, बड़वानी में 26, देवास में 26, रतलाम में 16, मंदसौर में 35, मुरैना में 16, विदिशा में 13 एवं आगर मालवा में 12 लोग संक्रमित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed