फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   61 lakhs cheated from MP youth: Two Nigerian youths extorted money on the pretext of job and gift, arrested after 5 months

एमपी के युवक से 61 लाख की ठगी: नाइजीरिया के दो युवकों ने नौकरी और गिफ्ट का झांसा देकर ऐंठे रुपये, 5 माह बाद गिरफ्तार

Sun, 20 Mar 2022 07:40 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 20 Mar 2022 07:40 PM IST
सार

भोपाल के मंडीदीप के एक युवक से 61 लाख की ठगी करने वाले नाइजीरिया के दो युवकों को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने 5 महीने पहले युवक से नौकरी और गिफ्ट के नाम पर ठगी की थी।

विज्ञापन
61 lakhs cheated from MP youth: Two Nigerian youths extorted money on the pretext of job and gift, arrested after 5 months
साइबर क्राइम करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल के मंडीदीप में रहने वाले एक युवक से नाइजीरिया मूल के दो युवकों ने नौकरी और गिफ्ट का झांसा देकर करीब 61 लाख रुपये की ठगी की। आरोपियों ने युवक से 18 अलग-अलग बैंक खातों में करीब 61 लाख रुपये जमा कराए थे। ठगी की वारदात का पता चलने के बाद पीड़ित युवक ने पुलिस से शिकायत की, जिसके पांच माह बाद नाइजीरिया के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से कई मोबाइल, सिम, एटीएम जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भोपाल के मंडीदीप निवासी मनीष पटेल नाम के युवक को नाइजीरिया के दो युवकों ने यूके, नाइजीरिया और भारत के अलग-अलग नंबरों से वॉट्सएप कॉल और चैट कर अपनी बातों में घेरा और उसे यूके में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। मनीष को शक ना हो उसे सारी बातें सच्ची लगे इसके लिए आरोपियों ने चार-पांच बार फर्जी इंटरव्यू भी लिए, इससे मनीष को आरोपियों पर विश्वास हो गया। 
विज्ञापन


पीड़ित मनीष पटेल के झांसे में आने के बाद आरोपियों ने उसे आधार एक्सचेंज कंपनी का अधिकारी बनकर गिफ्ट पैकेज आने की बात कही। उसे कहा गया कि गिफ्ट पैकेज में उसे 65 हजार पाउंड नकद, एक आईफोन, एक लेपटॉप, एक घड़ी, एक ज्वेलरी, एक जोड़ी जूते व टी शर्ट मिलेगी। उसे गिफ्ट कोरियर का कन्फर्मेशन यूके नंबर से किया गया और कोरियर चार्ज, कैश चार्ज, रजिस्ट्री चार्ज, विदेशी मुद्रा चार्ज, एंट्री टेरेरिस्ट, एंटी ड्रग डिपार्टमेंट चार्ज के नाम पर 18 अलग-अलग खातों में 60 लाख 90 हजार 335 रुपये जमा करा लिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच महीने बाद पुलिस ने दबोचा
ठगी के शिकार मनीष पटेल ने नवंबर 2021 को सायबर शाखा में शिकायत दर्ज की। जानकारी में उसे पता चला कि जिन खातों में उसने पैसे जमा किए हैं वे सभी अलग-अलग राज्यों के हैं। जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि पैसे दिल्ली से निकाले जा रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने न्यू दिल्ली से दो नाइजीरिया मूल के युवकों जुबेची प्रमोसी व गोडविन फेवर को पकड़ा। आरोपियों के पास से 19 मोबाइल फोन, 21 सिम कार्ड, एक इंटरनेशनल एटीएम कार्ड, एक इलाहाबाद बैंक का एटीएम कार्ड, एक लैपटॉप मिला है वहीं जब्त किए गए मोबाइल से अलग-अलग आईएमईआई के तीन मोबाइल बॉक्स, चार मोबाइल बिल, पासपोर्ट की कॉपी जब्त की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed