{"_id":"5eb750a583c1ea004532b3b4","slug":"5-labourers-died-11-injured-after-the-truck-they-were-in-overturned-near-patha-village-of-madhya-pradesh-in-narsinghpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: ट्रक की चपेट में आकर छह मजदूरों की मौत, 14 अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: ट्रक की चपेट में आकर छह मजदूरों की मौत, 14 अन्य घायल
Sun, 10 May 2020 06:24 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 10 May 2020 06:24 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर के पाठा गांव में छह मजदूरों की ट्रक के अचानक पलट जाने से मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल हो गए। दरअसल, यह सभी मजदूर आम से लदे इस ट्रक से तेलंगाना के हैदाराबाद से उत्तर प्रदेश में अपने घर जा रहे थे। परंतु पाठा गांव के पास यह ट्रक पलट गया।
विज्ञापन
नरसिंहपुर के जिलाधिकारी दीपक सक्सेना ने बताया कि आम से लदा ट्रक हैदराबाद से आगरा जा रहा था। इसमें चालक और सहचालक समेत कुल 18 लोग सवार थे। इस हादसे में छह लोगों की मौत हुई है। सिविल सर्जन डॉक्टर अनिता अग्रवाल ने बताया कि घायलों में से दो लोगों को जबलपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
The truck was laden with mangoes and was going from Hyderabad to Agra. It was carrying a total of 18 people, including 2 drivers and a conductor. 5 out of these 18 people have died: Deepak Saxena, Narsinghpur District Collector #MadhyaPradesh https://t.co/JOv9zHEa2s pic.twitter.com/dY8aE5Wykk
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 9, 2020
इनमें से एक को सिर में चोट है, जबकि दूसरे को जबड़े में फ्रैक्चर है। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि इनके अलावा अन्य सभी हालत स्थिर है। इनमें से एक शख्स को बीते तीन दिन से कफ, जुकाम और बुखार शिकायत है। ऐसे में मृतकों समेत सभी लोगों के नमूने लिए जा रहे हैं।
