{"_id":"63a407701a5fd35e2e1fd5b0","slug":"382-stones-came-out-of-woman-stomach-she-was-admitted-due-to-back-and-abdominal-pain-in-katni","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: महिला के पेट से निकली 382 पथरियां, कमर और पेट दर्द के चलते हुई थी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: महिला के पेट से निकली 382 पथरियां, कमर और पेट दर्द के चलते हुई थी भर्ती
Thu, 22 Dec 2022 12:59 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 22 Dec 2022 12:59 PM IST
सार
कटनी जिले में एक महिला की पित्त की थैली से 382 पथरियां निकली हैं। महिला पेट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती की गई थी, जब उसका ऑपरेशन किया गया तो डॉक्टर भी हैरान रह गए।
विज्ञापन
महिला के पेट से निकलीं 382 पथरियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटनी में एक महिला के पेट से 382 छोटी बड़ी पथरियां निकलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कमर और पेट दर्द से परेशान एक महिला कटनी जिले के निजी हॉस्पिटल में भर्ती हुई थी। डॉक्टर ने आयुष्मान कार्ड के जरिए महिला का इलाज शुरू किया, लेकिन शुरुआती इलाज के दौरान उसे किसी तरह की राहत नहीं मिली। वजह समझ में न आने के बाद डॉक्टर ने महिला की सोनोग्राफी कराई, जिसमें महिला के पित्त की थैली में पथरी नजर आईं।
पित्त की थैली का साइज छह एमएम से 10 एमएम का होता है, जिसे डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन कर बाहर निकाला। थैली को काटने पर उसमें से छोटी बड़ी मिलाकर 382 पथरी निकली, जिसे देख सब आश्चर्यचकित रह गए। महिला विजयराघवगढ़ के ग्राम हरैया की रहने वाली है। जिसका नाम यशोदा बाई है। महिला पेट और कमर दर्द के चलते हॉस्पिटल में भर्ती हुई थी। सोनोग्राफी करने पर पथरी दिखते ही डॉक्टर एस.के. सिंह और डॉ दिनकर ने मिलकर करीब 2 घंटे में ऑपरेशन कर लैप्रोस्कोपिक सर्जरी से पित्त की थैली बाहर निकाली। थैली को काटने पर गिनती की तो 382 पथरी समाने आई। ऑपरेशन के बाद महिला की हालत अभी ठीक है, उसका उपचार जारी है।