फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   18-year-old girl dragged out of bus, stabbed to death in Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश: बस से उतारकर छात्रा की चाकूओं से गोदकर हत्या, अफराधी फरार

Sat, 29 Oct 2016 06:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 29 Oct 2016 06:28 PM IST
विज्ञापन
18-year-old girl dragged out of bus, stabbed to death in Madhya Pradesh
- फोटो : demo

मध्यप्रदेश के सीधी जिले में 18 साल की लड़की को चलती बस से नीचे उतार एक अपराधी ने चाकू से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार रात की है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के कुशमी की रहने वाली कॉलेज छात्रा संजू सिंह शुक्रवार को दिवाली मनाने के लिए अपने घर जा रही थी। उसी वक्त आरोपी शिवेंद्र सिंह ने गोतरा गांव के पास बस में चढ़ा। वह बस में संजू के साथ छेड़छाड़ करने लगा। इस पर बस में सवार लोगों ने संजू को आगे बैठा दिया और शिवेन्द्र को पीछे बैठने को कहा।
विज्ञापन


बस जैसे ही आगे बढ़ी शिवेन्द्र आगे वाले गेट से घुसने की कोशिश करने लगा। जब कंडक्टर ने उसे रोकने की कोशिश की तो शिवेन्द्र ने चाकू से हमला  कर दिया। शिवेन्द्र यहीं नहीं रुका, बस में पेट्रोल की बोतल ले आया और यात्रियों को जिंदा जला देने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डर से लोग बस में बैठे रहे और शिवेन्द्र ने संजू को बस से बाहर निकालकर चाकू से गोदना शुरू कर दिया। संजू की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद आरोपी भाग गया।

जिले के एसपी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है और उसका क्रिमिनल रिकॉर्ड भी है। उधर संजू के परिजन धरने पर बैठ गए हैं और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed