फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   12 IPS transfers in MP, Pradeep Sharma appointed Ujjain SP

MP News: चार जिलों के एसपी समेत 12 आईपीएस के तबादले, प्रदीप शर्मा उज्जैन एसपी बने

Thu, 15 Feb 2024 12:20 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 15 Feb 2024 12:20 AM IST
सार

चंद्रशेखर सोलंकी को पुलिस महानिरीक्षक विसबल, इंदौर, अनिल सिंह कुशवाह को पुलिस महानिरीक्षक, जबलपुर जोन, जबलपुर पदस्थ किया गया है।

विज्ञापन
12 IPS transfers in MP, Pradeep Sharma appointed Ujjain SP
मंत्रालय भवन, वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : File

विस्तार

राज्य सरकार ने चार जिलों में पुलिस अधीक्षक समेत भारतीय पुलिस सेवा के 12 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। बैतूल पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी को सेनानी आठवीं वाहिनी, विसबल छिंदवाड़ा बनाया गया है। इसके अलावा दतिया के पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा को उज्जैन का एसपी बनाया गया है।

विज्ञापन


उज्जैन एसपी सचिन शर्मा की अतिरिक्त आवासीय आयुक्त मध्य प्रदेश भवन नई दिल्ली में पदस्थापना की गई है। इसके अलावा नीमच  के पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी को सेनानी 24वीं वाहिनी, विसबल, जावरा रतलाम ट्रांसफर किया गया है। 
विज्ञापन


कुशवाह आईजी जबलपुर
इसके अलावा चंद्रशेखर सोलंकी को पुलिस महानिरीक्षक विसबल, इंदौर, अनिल सिंह कुशवाह को पुलिस महानिरीक्षक, जबलपुर जोन, जबलपुर, अरविंद कुमार सक्सेना को पुलिस महानिरीक्षक, कानून और व्यवस्था/सुरक्षा पुलिस मुख्यालय भोपाल, आरआरएस परिहार को पुलिस महानिरीक्षक पीटीआरआई पुलिस मुख्यालय भोपाल, विनीत खन्ना पुलिस महानिरीक्षक, चयन एवं भर्ती पुलिस मुख्यालय भोपाल, हिमानी खन्ना पुलिस महानिरीक्षक महिला सुरक्षा पुलिस मुख्यालय भोपाल, मिथलेश शुक्ला पुलिस महानिरीक्षक विसबल ग्वालियर रेंज, अनुराग शर्मा पुलिस महानिरीक्षक अअवि, पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed