Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   10 crore rupees extortion money demanded by firing at businessman's house in Khargone

MP News: खरगोन में व्यापारी के घर फायरिंग कर 10 करोड़ की रंगदारी मांगी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा कनेक्शन

Thu, 19 Mar 2026 04:50 PM IST
Dinesh Sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: Dinesh Sharma Updated Thu, 19 Mar 2026 04:50 PM IST
सार

खरगोन जिला में व्यापारी दिलीप राठौर के घर फायरिंग कर 10 करोड़ की रंगदारी मांगी गई। परिवार सुरक्षित रहा। आरोपियों ने वीडियो भेज धमकी दी। सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा, पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
10 crore rupees extortion money demanded by firing at businessman's house in Khargone
लॉरेंस बिश्नोई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खरगोन जिला में एक व्यापारी के घर पर फायरिंग और 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। घटना कसरावद थाना क्षेत्र के भीलगांव में सोमवार रात हुई, जब अज्ञात बदमाशों ने व्यापारी दिलीप राठौर के घर पर गोलियां चलाईं। इस वारदात का लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि घटना के समय राठौर का परिवार इंदौर में था, जिससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मामले में व्यापारी के बेटे सत्येंद्र राठौर की शिकायत पर बुधवार को केस दर्ज किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा ने बताया कि फायरिंग की घटना की पुष्टि हुई है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। शिकायत के अनुसार, घटना के बाद अज्ञात लोगों ने व्हाट्सऐप कॉल और वॉइस नोट के जरिए धमकियां दीं। आरोपियों ने फायरिंग का वीडियो भेजकर 10 करोड़ रुपये की मांग की और घर उड़ाने की धमकी दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा को राहत, हाईकोर्ट का आदेश खारिज, अगली सुनवाई 23 जुलाई को
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार को मंगलवार को एक कॉल के जरिए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। वहीं, बुधवार को विदेशी नंबरों से कई कॉल आए, जिन्हें परिवार ने नजरअंदाज कर दिया। वीडियो मिलने के बाद परिवार ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें तीन नकाबपोश बदमाश बाइक पर सवार होकर घर पर फायरिंग करते नजर आए।

सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी
इस बीच सोशल मीडिया पर “हैरी बॉक्सर” और “अरजू बिश्नोई” नाम से किए गए एक पोस्ट में घटना की जिम्मेदारी लेते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध होने का दावा किया गया है। पोस्ट में व्यापारी परिवार को आगे भी धमकियां दी गई हैं। पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट की सत्यता की जांच शुरू कर दी है और हाल ही में अशोक नगर जिला में सामने आए इसी तरह के मामले से कनेक्शन भी खंगाला जा रहा है। फिलहाल व्यापारी दिलीप राठौर शहर से बाहर हैं, जबकि उनका परिवार डरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed