फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Zufar Farooqui's uncontested election fixed for Sunni Central Waqf Board, former minister Azam Khan from jail ...

सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड चुनाव में अब नही होगा मतदान, सभी कैटेगरी में प्रत्याशी जीते निर्विरोध

Fri, 05 Mar 2021 07:58 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 05 Mar 2021 07:58 PM IST
विज्ञापन
Zufar Farooqui's uncontested election fixed for Sunni Central Waqf Board, former minister Azam Khan from jail ...
सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
उतर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चुनाव में विधानमंडल सदस्य कोटे के दो प्रत्याशी विधायक इकबाल महमूद और एमएलसी परवेज अली ने शुक्रवार को नाम वापस ले लिया। इसके बाद सांसद, मुतवल्ली, बार काउंसिल कोटे के साथ ही विधानमंडल सदस्य कोटे के प्रत्याशी भी निर्विरोध चुनाव जीत गए। अमर उजाला ने कल ही इन्ही दो प्रत्याशियों के नाम वापस लेने की उम्मीद जता दी थी। सभी कैटेगरी में प्रत्याशियों के निर्विरोध जीतने से अब 7 मार्च को होने वाला मतदान भी नही होगा। प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिये जाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


सुन्नी वक्फ बोर्ड के सांसद, विधायक, मुतवल्ली और बार काउंसिल कोटे में दो दो सदस्यों के चुनाव के लिये उतने ही नामांकन दाखिल होने से सभी निर्विरोध चुने जा चुके है। सिर्फ विधानमंडल सदस्य कोटे के दो सदस्यों के चुनाव के लिए चार नामांकन दाखिल हुए थे। चुनाव अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी (विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक़्फ़ विभाग, उतर प्रदेश सरकार) ने बताया कि विधानमंडल सदस्य कोटे से आजमगढ़ से विधायक नफीस अहमद, सुल्तानपुर से अबरार अहमद, संभल से इकबाल महमूद और अमरोहा से एमएलसी परवेज अली ने अपना नामांकन किया था। इनमें से इकबाल महमूद और परवेज अली ने आज नामांकन वापस ले लिया है। विधायक नफीस अहमद और अबरार अहमद अब निर्विरोध जीत गए है। उन्होंने बताया कि सभी सदस्यों के निर्विरोध होने की वजह से अब मतदान नही होगा। सभी प्रत्याशियों को शनिवार तक प्रमाण पत्र वितरित कर दिये जायेंगे।
विज्ञापन


बोर्ड के 6 सदस्य पहले ही चुके है निर्विरोध
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बृहस्पतिवार को मुतवल्ली कोटे से बोर्ड के पूर्व चैयरमैन जुफर फारूकी और गोरखपुर के अदनान फर्रुख शाह, सांसद कोटे से अमरोहा से सांसद कुंवर दानिश अली और मुरादाबाद से एसटी हसन, बार काउंसिल सदस्य कोटे से इमरान माबूद खां और अब्दुल रज्जाक खान का निर्विरोध जितना तय हो चुका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुन्नी वक्फ बोर्ड में भाजपा का नही होगा सदस्य
सुन्नी वक्फ बोर्ड में सताधारी भाजपा से एक भी सदस्य नही होगा। जबकि सांसद सदस्य कोटे में कुँवर दानिश अली बसपा से एक और एसटी हसन सहित विधानमंडल सदस्य कोटे में आजमगढ़ से विधायक नफीस अहमद, सुल्तानपुर से अबरार अहमद के जितने के बाद अब सपा से तीन सदस्य होंगे। दरअसल विधानमंडल में भाजपा से एक भी सुन्नी मुस्लिम सदस्य नही है, जबकि राज्यसभा मे भाजपा के एक मात्र सदस्य जफरूल इस्लाम है जो बिना प्रस्तावक के अपना नामांकन दाखिल नही कर सकते, क्योंकि प्रस्तावक भी उसी कैटेगरी का होना जरूरी है जिस कोटे में नामांकन किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed