फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Zoo lions move to etawah safari shortly

अखिलेश विदा करेंगे मोदी के शेरों को

Sat, 22 Feb 2014 09:04 AM IST
आशुतोष्ा मिश्र/अमर उजाला,लखनऊ
आशुतोष्ा मिश्र/अमर उजाला,लखनऊ Updated Sat, 22 Feb 2014 09:04 AM IST
विज्ञापन
Zoo lions move to etawah safari shortly

मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट इटावा लॉयन सफारी के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शुक्रवार को लखनऊ जू से इटावा भेजे जाने वाले जरूरी सामान रवाना किए गए।

विज्ञापन


इसमें नया लॉयन स्कवीजिंग केज (जिसमें इलाज के दौरान शेरों को कसकर बांधा जाता है), आलमारियां, वजन करने वाली मशीनें, डीप फ्रीजर और दफ्तर व अस्पताल के लिए कई जरूरी सामान शामिल हैं।
विज्ञापन


यह रोजमर्रा की जरूरत के वही सामान हैं, जो बीते दिनों वहां से दौरा कर लौटी सीजेडए टीम ने प्रोजेक्ट अधिकारियों को सुझाए थे।

गत 7 फरवरी को इस टीम ने अपने दौरे में पूरे प्रोजेक्ट में कई तकनीकी खामियां पाई थीं और उन्हें दुरुस्त करने को कहा था। इसी के तहत टीम ने लखनऊ जू के हेडकीपर मुबारक को वहां तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉयन सफारी में प्रजनन सुविधाओं का जायजा लेने के लिए सीजेडए की टीम का दूसरा दौरा शनिवार-रविवार को होना प्रस्तावित है।

टीम वहां के इंतजाम परखने के बाद ही लखनऊ और कानपुर जू में रह रहे आठ शेरों को इटावा सफारी में उतारने की अनुमति देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed