फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Zishan haider writes letter to Sonia Gandhi to remove Priyanka Gandhi.

कांग्रेस नेता ने सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी: कहा- प्रियंका गांधी से भी इस्तीफा लें, उनके प्रभारी रहते ही 387 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई

Wed, 23 Mar 2022 01:22 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 23 Mar 2022 01:22 AM IST
सार

कांग्रेस नेता जीशान हैदर ने कहा कि कांग्रेस जितनी आपकी है उतनी ही हमारी भी है। सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष का इस्तीफा लेने से काम नहीं चलेगा। प्रियंका गांधी को भी यूपी प्रभारी के पद से कार्यमुक्त किया जाए।

विज्ञापन
Zishan haider writes letter to Sonia Gandhi to remove Priyanka Gandhi.
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सदस्य जीशान हैदर ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से यूपी प्रभारी के पद से इस्तीफे की मांग की है। सोनिया गांधी को भेजे पत्र में उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही प्रभारी महासचिव के भी इस्तीफा देने की परंपरा रही है।

विज्ञापन


जीशान ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की हार का ठीकरा सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष के ऊपर फोड़ना अनुचित है। यूपी की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी के होने पर प्रदेश अध्यक्ष अपनी मर्जी से एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी भी नहीं रख सकते थे। जब भी कांग्रेस विधानसभा चुनाव हारी है, तब प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष दोनों ने इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन


वर्ष 2012 के चुनाव में हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी और प्रभारी दिग्विजय सिंह ने इस्तीफा दिया था। उस चुनाव में मत प्रतिशत के साथ सीटें भी बढ़ी थीं। वर्ष 2017 का चुनाव हारने के बाद राज बब्बर और गुलाम नबी आजाद ने इस्तीफा दिया था। लिहाजा अब भी प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही प्रभारी से भी इस्तीफा मांगा जाना चाहिए। उन्होंने पत्र में यह भी लिखा है कि प्रियंका गांधी के प्रभारी रहने पर उनकी वही पुरानी टीम सक्रिय रहेगी, जिनकी वजह से 387 सीटों पर पार्टी की जमानत जब्त हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से जीशान हैदर लगातार प्रियंका गांधी टीम के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। वहीं, जीशान का कहना है कि वह एआईसीसी के सदस्य हैं। लिहाजा प्रदेश कांग्रेस कमेटी को उन्हें निष्कासित करने का अधिकार ही नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed