{"_id":"5fcdbae58ebc3ecf76586f62","slug":"zindagi-master-class-virtual-samman-samaroh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदगी मास्टर क्लास वर्चुअल सम्मान समारोह आज, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रहेंगे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदगी मास्टर क्लास वर्चुअल सम्मान समारोह आज, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रहेंगे मौजूद
Mon, 07 Dec 2020 10:47 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 07 Dec 2020 10:47 AM IST
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला व यूनिसेफ की ओर से आयोजित जिंदगी मास्टर क्लास वर्चुअल सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को दोपहर दो बजे से होगा। समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य होंगे।
विज्ञापन
वे जिंदगी मास्टर क्लास सीजन-2 के विशेषज्ञों, युवा प्रतिभागियों और कोरोना योद्धा के प्रतियोगियों को सम्मानित करेंगे। समारोह का लाइव प्रसारण अमर उजाला लखनऊ के फेसबुक पेज पर किया जाएगा।
विज्ञापन
कोरोना काल में भविष्य को संवारने की कड़ी चुनौतियों ने जिम्मेदारी बढ़ा दी है। एक तरफ जहां हमें नए रास्ते तलाशने होंगे तो दूसरी ओर कोविड की लड़ाई में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। वक्त की जरूरत को समझते हुए अमर उजाला और यूनिसेफ ने जिंदगी मास्टर क्लास सीजन-2 नामक वेबिनार की शृंखला शुरू की। इस कड़ी में दस वेबिनार का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की राजधानी समेत प्रदेश के जिलों वाराणसी, गाजियाबाद, अलीगढ़, मेरठ, बरेली, गाजियाबाद, कानपुर, मुरादाबाद, गोरखपुर समेत कई जिलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसके तहत मैं हूं कोरोना योद्धा प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रदेश भर से युवाओं ने शिरकत की। सात प्रतिभागी पुरस्कृत किए जा रहे हैं। खास बात है कि कोविड की चुनौतियों के बीच इतना बड़े वर्चुअल सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।