{"_id":"60c09456c2a6b16026379ad1","slug":"zila-panchayat-chief-and-kshetra-panchayat-chief-elections-may-be-announced-soon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव की तिथियों का जल्द हो सकता है एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव की तिथियों का जल्द हो सकता है एलान
Wed, 09 Jun 2021 04:33 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 09 Jun 2021 04:33 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव पर मंथन करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर बुधवार शाम को बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
मतदान (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव की तिथियों का एलान जल्द हो सकता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर शाम को अपने आवास पर पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पश्चिमी यूपी के जिलों का दौरा कर लखनऊ लौट आएं है। वहीं, महामंत्री संगठन सुनील बंसल बनारस का दौरा छोड़ लखनऊ पहुंच रहे हैं।
बैठक शाम 6:00 से 7:00 के बीच बैठक होने के आसार हैं।
भाजपा में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में उम्मीदवार चयन के लिए अवध क्षेत्र में अंबेडकर नगर को छोड़कर शेष 12 जिलों में उम्मीदवारों पर मंथन पूरा हो गया है। भाजपा 15 जून के बाद प्रदेश स्तर पर उम्मीदवारों की सूची घोषित करेगी।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित अवध क्षेत्र की कोर कमेटी की बैठक में बहराइच, गोंडा और श्रावस्ती जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों पर मंथन किया जा चुका है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारी की मौजूदगी में तीनों जिलों के दावेदारों की राजनीतिक पृष्ठभूमि, छवि, जातीय समीकरण और दावेदारों के पास उपलब्ध सदस्यों की संख्या बल के आधार पर चर्चा की गई। एक-एक दावेदार के नाम पर विचार विमर्श के साथ ही अवध क्षेत्र के उम्मीदवारों का पैनल तैयार कर लिया गया है।

सशर्त भी भाजपा का टिकट चाहिए
भाजपा ने उम्मीदवार घोषित करने की पहली शर्त यही रखी है कि पार्टी अपनी ओर से खर्चा नहीं करेगी साथ ही दावेदार को पर्याप्त संख्या में सदस्यों का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। पार्टी की इस शर्त के बाद भी दावेदारों में सत्तारुढ़ दल से जुड़े रहने के लिए भाजपा के टिकट की दौड़ लगी है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में रोजाना पश्चिम से लेकर पूरब तक के जिलों से दावेदार टिकट के लिए चक्कर लगा रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि बैठक के बाद चुनाव की तारीखों का एलान हो सकता है।