{"_id":"c9a633014eb1303877f42bd077b14ca0","slug":"yuwa-dampatti-sammelan-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी विवेकानंद को चुनें रोल मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी विवेकानंद को चुनें रोल मॉडल
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Mon, 02 Dec 2013 09:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत युवाओं का देश है। लेकिन हमारे युवा अपने रोल मॉडल और आईकन के रूप में क्रिकेटर और फिल्म सेलिब्रिटी को अधिक चुनते हैं।
विज्ञापन
जबकि, स्वामी विवेकानंद को रोड मॉडल चुनकर उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए।
ये बातें अखिल भारतीय कार्यकारिणी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य मधुभाई कुलकर्णी ने स्वामी विवेकानंद सार्धशती समारोह समिति के युवा दंपती सम्मेलन में कहीं।
विज्ञापन
श्रृंगार नगर के कम्यूनिटी पार्क में आयोजित सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए उन्होंने कहा कि जरूरी है कि युवा स्वामी विवेकानंद से जुड़ी किताबों का अध्ययन करें।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि अलका ताई जी ने कहा कि युनाइटेड किंगडम में स्टूडेंट्स से हर सेमेस्टर के बाद एक फॉर्म भराया जाता है। इसमें एक कॉलम ऐसा भी होता है, जिसमें उसे अपने पूर्व माता-पिता और वर्तमान माता-पिता का नाम भरना होता है।
इससे पता चलता है कि वहां वैवाहिक जीवन के क्या मायने हैं। जबकि हमारे देश में विवाह को जन्म-जन्मांतर का बंधन कहा जाता है।
कार्यक्रम में समिति की संयोजिका संयुक्ता भाटिया ने बताया कि इस कार्यक्रम में युवा दंपती को इसलिए शामिल किया गया क्योंकि अभिभावकों ही बच्चों के पहले गुरु होते हैं।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)