फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yuvraj Singh takes oath after winning on Hamrpur Sadar Vidhansabha seat.

हमीरपुर सदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में विजेता रहे युवराज सिंह ने ली शपथ

Tue, 01 Oct 2019 06:20 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 01 Oct 2019 06:20 PM IST
विज्ञापन
Yuvraj Singh takes oath after winning on Hamrpur Sadar Vidhansabha seat.
शपथ लेते भाजपा विधायक युवराज सिंह। - फोटो : amar ujala

हमीरपुर सदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले युवराज सिंह ने मंगलवार को विधानसभा की सदस्यता की शपथ ली। उन्हें विधानसभा अध्यक्ष ह्रदयनारायण दीक्षित ने शपथ दिलाई।

विज्ञापन


बता दें कि हमीरपुर सदर विधानसभा सीट पर 23 सितंबर को वोटिंग हुई और 27 को परिणाम घोषित किए गए। चुनाव में युवराज ने 74,409 वोट पाकर सपा प्रत्याशी मनोज प्रजापति को 17,867 मतों से पराजित किया। जबकि, बसपा प्रत्याशी नौशाद अली 28,798 वोट ही पा सके।
विज्ञापन


इस जीत के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमीरपुर सदर की जनता का आभार जताया था और कहा था कि इसी तरह भाजपा प्रदेश की सभी 11 सीटों के उपचुनाव में जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, 2017 में यूपी के विधानसभा चुनाव में हमीरपुर सदर विधानसभा सीट भाजपा के अशोक सिंह चंदेल ने जीती थी। हत्या के एक मामले में उम्रकैद होने के बाद उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed