{"_id":"d9c6dfb8b198283634ad94dd8b6adf31","slug":"ys-jaganmohan-reddy-visits-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ पहुंचे जगन रेड्डी, देर शाम अखिलेश से मीटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ पहुंचे जगन रेड्डी, देर शाम अखिलेश से मीटिंग
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Sat, 07 Dec 2013 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाईएसआर कांग्रेस के नेता वाईएस जगनमोहन रेड्डी को आखिरकार कोर्ट से लखनऊ आने की मंजूरी मिल गई।
विज्ञापन
जगन शाम करीब साढ़े चार बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। आज देर शाम वह सीएम अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे।
मिल रही जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में सपा के कई राष्ट्रीय पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। दिल्ली में कृषि मंत्री शरद पवार से गन्ना मसले पर बात करने गए अखिलेश भी लखनऊ लौट आए हैं।
पिछले हफ्ते ही आना था लखनऊ
रेड्डी बीते हफ्ते ही लखनऊ आने वाले थे, लेकिन कोर्ट ने उन्हें आंध्र प्रदेश के बाहर सिर्फ दिल्ली तक जाने की अनुमति दी थी। इसलिए उनका लखनऊ आने का दौरा रद्द हो गया था। इसके बाद रेड्डी ने कोर्ट से लखनऊ आने की अनुमति मांगी थी जिसे कोर्ट ने मान लिया।
विज्ञापन
पढ़ें- लखनऊ से लेकर आंध्र प्रदेश तक मुलायम की नजर
विज्ञापन
वह यहां सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से भी मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात को सियासी जगत में नए समीकरण के तौर पर देखा जा रहा है।
विशेषज्ञों की भी यही राय
जानकारों का कहना है कि दोनों ही पार्टियां तीसरे मोर्चे की कवायद में जुट गईं हैं। माना जा रहा है कि सपा ने आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस पर नजरें गड़ाईं हैं। दोनों दलों में कई समानताएं हैं। वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष जगनमोहन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश के बंटवारे का विरोध किया था। वहीं सपा ने भी इसका मुखर विरोध किया था।
रेड्डी ने न केवल अपनी लोकसभा सदस्यता छोड़ी बल्कि जेल में 125 घंटे भूख हड़ताल भी की थी। उनकी मां विजयम्मा ने भी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।