{"_id":"5da1c4b98ebc3e017f1e7465","slug":"youth-will-play-huge-role-in-nation-s-development-says-deputy-cm-in-sultanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में बोले डिप्टी सीएम, देश को आगे ले जाने में युवाओं की अहम भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में बोले डिप्टी सीएम, देश को आगे ले जाने में युवाओं की अहम भूमिका
Sat, 12 Oct 2019 05:49 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sat, 12 Oct 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्टी सीएम ने कहा कि यह जनपद उनके लिये नया नहीं है। इस जनपद से उनका सदैव सम्बन्ध व लगाव रहा है। महाविद्यालय के भव्य स्वागत से खुश होकर उन्होंने कहा कि यदि उन्हें फिर विद्यालय आने का अवसर मिला, तो वह अधिक समय तक रुक कर अध्ययनरत छात्र एवं छात्राओं से रूबरू होंगे। उन्होंने स्वागत के लिये विद्यालय प्रशासन व छात्र/छात्राओं को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकारें युवाओं के विकास के लिए दृढ़संकल्पित होकर कार्य कर रही हैं, क्योंकि जब हमारे युवाओं का विकास होगा, तो निश्चय ही हमारे देश व प्रदेश का विकास हो सकेगा।
उन्होंने कहा कि सरकार की शिक्षा के क्षेत्र में सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके दृष्टिगत सरकार बेहतर कार्य भी कर रही है, ताकि हमारा युवा शिक्षित होकर देश व प्रदेश के विकास में अपनी अहम भूमिका निभा सके। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा यह तय किया गया कि प्रत्येक विद्यालय को सम्पर्क मार्ग से जोड़ा जायेगा, ताकि विद्यालय के आवागमन में विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकारों के प्रयास से हमारा देश प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। यही कारण है कि अब वह बड़े-बडे़ देश हमारे देश का सम्मान कर रहे हैं, जो कभी हमारे देश को हेय दृष्टि से देखते थे।
उन्होंने कश्मीर से हटाई गयी धारा 370 का जिक्र करते हुए कहा कि अब वहां भी हमारे प्रदेश जैसा ही संविधान लागू हो गया है। अन्त में उन्होंने सभी छात्र एवं छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। इससे पूर्व उप मुख्यमंत्री ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर प्रदेश सरकार के कानून/विधि मंत्री बृजेश पाठक, विधायक कादीपुर राजेश गौतम, जिलाध्यक्ष भाजपा जगजीत सिंह, उप जिलाधिकारी कादीपुर महेन्द्र कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी लम्भुआ विधेश, उप जिलाधिकारी जयसिंहपुर राम अवतार, तहसीलदार कादीपुर हरिश्चन्द्र, विद्यालय प्रबन्धक भोला सिंह सहित छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे।