{"_id":"6706cc646a6ba0cd1b09ea4c","slug":"youth-should-take-inspiration-from-kanshi-rams-ideals-lucknow-news-c-91-1-abn1002-122564-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कांशीराम के आदर्शों से प्रेरणा लें युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कांशीराम के आदर्शों से प्रेरणा लें युवा
Thu, 10 Oct 2024 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 10 Oct 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
रामनगर में श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते विधायक आलापुर त्रिभुवनदत्त।
आलापुर (अंबेडकरनगर)। कांशीराम ने सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े दलित, शोषित और वंचित समाज को संगठित कर उन्हें सत्ता के उच्च शिखर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। यह विचार समाजवादी पार्टी कार्यालय रामनगर पर कांशीराम के महापरिनिर्वाण दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विधायक त्रिभुवनदत्त ने रखे।
उन्होंने कहा कि युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समतामूलक समाज के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। उनके विचारों पर चलकर बहुजन समाज का संकल्प साकार होगा। विशिष्ट अतिथि मोहित कुमार ने कहा कि किसी भी समाज की उन्नति तभी हो सकती है जब वहां का युवा वर्ग अपनी जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर होकर काम करता है। बीएससी थ्री संयोजक अरविंद कुमार सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर रामप्यारे निषाद, अजित कुमार यादव, सीमा यादव, रवींद्र कुमार यादव, कृष्ण कुमार पांडेय, बांकेलाल गौतम आदि मौजूद रहे।