फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth preparing for jobs will get allowance in Uttar Pradesh.

यूपी: प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों को भत्ता देगी योगी सरकार, सरकारी कर्मचारियों को भी 28 प्रतिशत का लाभ

Thu, 19 Aug 2021 03:08 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 19 Aug 2021 03:08 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी ने विधानसभा में अपने संबोधन में विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने अब तक करीब साढ़े चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं।

विज्ञापन
Youth preparing for jobs will get allowance in Uttar Pradesh.
युवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बड़ी घोषणाएं करते हुए कहा प्रदेश सरकार तीन प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले युवाओं की आर्थिक मुश्किलें कम करने के लिए भत्ता देगी। वहीं, प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों व पेंशनरों को भी 1 जुलाई के बाद से 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा। बता दें कि इसके पहले बुधवार को पेश हुए अनुपूरक बजट में प्रदेश सरकार ने 3002 करोड़ रुपये की योजनाओं की घोषणा युवाओं के लिए की गई थी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवाओं को सौगात देकर योगी सरकार युवा मतदाताओं को साध रही है। प्रदेश में 2022 में होने वाले चुनाव में युवा मतदाता बड़ी भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने विधानसभा में अपने संबोधन में विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने अब तक करीब साढ़े चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के विकास की चर्चा करते हुए कहा कि यूपी सरकार का बजट पिछले पांच साल में दोगुना हो गया है। 24 करोड़ की आबादी वाले प्रदेश में ढाई लाख का बजट ऊंट के मुंह में जीरा साबित होता था। यही कारण था कि प्रदेश अर्थव्यवस्था में पिछड़ा हुआ था लेकिन अब यूपी निवेश के लिए सबसे अच्छे प्रदेशों में शामिल है।

प्रदेश में पिछले साढ़े चार साल में 2 करोड़ 94 लाख लोगों को विद्युत कनेक्शन दिया गया और 3 करोड़ 94 लाख लोगों को रसोई गैस के कनेक्शन उपलब्ध करवाए जा चुके हैं। ये सब बिना किसी की जाति व धर्म देखकर किया गया है। हम विकास में किसी से भेदभाव नहीं करते।


उन्होंने कहा कि यूपी में कोरोना के दौरान सबसे अच्छा कार्य किया है। प्रदेश में कोरोना की मृत्युदर सबसे कम व रिकवरी रेट सबसे ज्यादा है। कोरोना काल में प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज उपलब्ध करवाया गया है। योगी ने बताया कि गरीबों को राशन देने के लिए 15 से 25 किलो वाले बैग उपलब्ध करवाए गए हैं। उनकी कीमत 45 से 48 रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed