फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   youth murdered in mohanlalganj

चाकू से गोदकर युवक की हत्या

Sat, 13 Mar 2021 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
youth murdered in mohanlalganj
मोहनलालगंज इलाके के कल्‍लीपूरब गांव में युवक का शव मिलने के बाद मौके पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : LKO CITY
मोहनलालगंज। मोहनलालगंज के कल्ली पूरब गांव के बाहर झाड़ियों में शुक्रवार सुबह 26 साल के शहाबुद्दीन उर्फ मनीष का खून से लथपथ शव पड़ा था। उसके सीने में चाकू से कई बार वार किए गए थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव से कुछ दूरी पर खड़ी बाइक के नंबर के आधार पर परिवारीजनों को सूचना दी। इसके बाद मृतक के भाई ने शव की शिनाख्त की। पुलिस के मुताबिक मृतक बंथरा के बनी गांव का रहने वाला था। वह बृहस्पतिवार को जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए निकला था। भाई की तहरीर पर पुलिस ने मृतक की होने वाली पत्नी व उसके दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

बंथरा के बनी निवासी अनीस के मुताबिक उसका छोटा भाई शहाबुद्दीन उर्फ मनीष ट्रांसपोर्ट नगर में एक दुकान में खराद का काम करता था। बृहस्पतिवार सुबह वह घर से पिता मीर हसन की बाइक लेकर दुकान गया। वहां देरशाम उसे होने वाली पत्नी हसमतुल निशा ने कॉल कर जन्मदिन पार्टी का न्योता दिया। यह बात मनीष ने अपने घरवालों को बताई और दुकान से सीधे पार्टी में शामिल होने चला गया। वहां से देर में घर नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह 11 बजे पुलिस ने मनीष के घर पहुंचकर उसकी हत्या की सूचना दी।
विज्ञापन

मोबाइल व पर्स गायब, मिलीं दो टूटी घड़ियां
इधर, डीसीपी दक्षिण रवि कुमार, एडीसीपी पूर्णेंदु सिंह, एसीपी दिलीप कुमार सिंह ने वारदात स्थल पहुंच फोरेंसिक टीम व डाग स्क्वायड बुला पड़ताल शुरू की। शव की तलाशी ली तो मोबाइल व पर्स गायब मिला। वहीं दो टूटी हाथ घड़ियां व एक चाभी का गुच्छा मौके पर पड़ा मिला। पुलिस ने आशंका जताई की संघर्ष के दौरान हत्यारों के हाथ से टूटकर ये घड़ियां गिर गई होंगी। पुलिस अधिकारियों के सामने मृतक के भाई अनीस ने होने वाली पत्नी हसमतुल निशां, उसके भाई अब्दुल्ला शाह, अबू तालिब पर हत्या का आरोप लगाया। उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीनों को हिरासत में ले लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक दीनानाथ मिश्रा के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं डीसीपी दक्षिण रवि कुमार के मुताबिक हत्याकांड के खुलासे के लिए जोन की सर्विलांस टीम के साथ तीन अन्य टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 मई को होनी थी शादी
घर वालों ने बताया कि मनीष की 27 मई को शादी होने वाली थी। बारात पीजीआई के एकतानगर में नबाबशाह के घर जानी थी। इसकी तैयारी में जुटे पिता मीरहसन, मां कमरजहां सहित बड़े भाइयों इश्तियाक, शफीक, अनीस व राजू ने उसका शव देखा तो बिलख पड़े।

प्रेम प्रसंग या लूट के इरादे से हत्या की आशंका
वारदात स्थल पर मिले संघर्ष के निशान से पुलिस को आशंका है कि लूटपाट के विरोध में हत्या की गई। मनीष का न तो मोबाइल मिला है न ही पर्स। उधर, होने वाली पत्नी द्वारा जन्मदिन पार्टी में बुलाए जाने की बात सामने आने से यह आशंका भी है कि हत्या प्रेम प्रसंग में भी हो सकती है। पुलिस कई बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed