{"_id":"6400aed8f70f4b18a507a3e4","slug":"youth-molest-girl-student-fir-lucknow-news-c-13-lko1018-111853-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर पीटा
Thu, 02 Mar 2023 07:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 02 Mar 2023 07:42 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। कैंट इलाके में रहने वाली एक छात्रा से बीच सड़क पर शोहदे ने छेड़छाड़ की। विरोध पर मारपीट की और धमकाया। छात्रा ने बुधवार को एफआईआर दर्ज कराई है।
इंस्पेक्टर कैंट राजकुमार के मुताबिक, नीलमथा में रहने वाली छात्रा की मोहल्ले में रहने वाले सनी रावत से दोस्ती थी। बाद में अनबन हो गई और छात्रा ने बात करना बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी सनी छात्रा को परेशान करने लगा। छात्रा के परिजनों ने सनी को समझाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी नहीं माना।
पीड़िता के अनुसार, 28 फरवरी को वह कोचिंग जा रही थी। रास्ते में सनी ने छेड़छाड़ की। विरोध पर मारपीट करते हुए धमकाने लगा। मदद के लिए शोर मचाया तो आरोपी भाग निकला। (संवाद)