फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth drowned in Sai river, search continues

Lucknow News: सई नदी में बहा युवक, तलाश जारी

Tue, 23 Jul 2024 04:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 23 Jul 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Youth drowned in Sai river, search continues
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के सुदौली गांव स्थित भंवरेश्वर मंदिर में दर्शन करने आया युवक सई नदी में बह गया। युवक का शाम तक पता नहीं लग सका। गोताखोर युवक की तलाश में लगे हैं।
विज्ञापन


लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र के बड़ा बरहा निवासी अमित कुमार (33) पुत्र नन्हालाल सोमवार सुबह करीब चार बजे अपने दो दोस्तों के साथ भंवरेश्वर मंदिर दर्शन करने आया। इस दौरान मंदिर के बगल में मौजूद सई नदी में वह स्नान करने लगा। गहरे पानी में चले जाने से वह बह गया।
विज्ञापन

अमित के नदी में डूबने पर उसके साथियों ने वहां पुलिस कर्मियों को घटना की जानकारी दी। तट पर मौजूद गोताखोरों से युवक की तलाश शुरू कराई गई। शाम तक गोताखोर युवक को खोज नहीं सके। मामले में कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि नदी में डूबे युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से ग्रामीणों में आक्रोश
बछरावां। मंदिर के पास से गुजरी सई नदी में युवक के डूबने की घटना को लेकर लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश दिखा। लोगों का कहना है कि पुलिस ने सुरक्षा केे कोई प्रबंध नहीं किए थे। सुबह के समय बैरिकेडिंग के पास कोई पुलिस कर्मी मौजूद नहीं था। इसके चलते युवक बैरिकेडिंग पार कर अधिक गहराई वाले स्थान पर स्नान करने के लिए चला गया। लोगों का यह भी कहना था कि घाट पर भी पुलिसकर्मी नहीं नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed