{"_id":"69dd5a248fa1a68dec0179b0","slug":"youth-dies-press-owner-accused-of-poisoning-lucknow-news-c-13-lko1070-1689109-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: युवक की मौत, प्रेस मालिक पर जहर देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: युवक की मौत, प्रेस मालिक पर जहर देने का आरोप
विज्ञापन
सरोजनीनगर। क्षेत्र में रविवार देर रात युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। भाई ने प्रेस मलिक पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
गोंडा के परसपुर धनौरा निवासी विनीत सिंह (26) नादरगंज स्थित प्राइवेट प्रेस में नौकरी करते थे। वहीं पर ही परिवार के साथ रहते भी थे। भाई संदीप ने बताया कि उन्हें रविवार शाम 6:30 बजे फोन आया कि विनीत की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बंथरा स्थित निजी अस्पताल पहुंचने पर विनीत की मौत की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि पांच दिसंबर को विनीत ने प्रेस मालिक कृष्णा चंद बिश्नोई से 30 हजार रुपये एडवांस लिए थे। इसी बात पर विनीत और प्रेस मालिक के बीच कहासुनी हुई थी। संदीप ने प्रेस मालिक पर विनीत को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।
थाना प्रभारी राजदेव प्रजापति ने बताया कि रविवार को विनीत का उसकी पत्नी ज्योति से झगड़ा हुआ था। इसके बाद विनीत ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। जानकारी होने पर प्रेस के कर्मचारियों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।