फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth dies due to tractor collision

Lucknow News: ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत

Sat, 01 Jun 2024 02:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 01 Jun 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to tractor collision
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में बेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


बछरावां कोतवाली क्षेत्र के बन्नावां गांव निवासी अखिलेश (31) पुत्र छीटू, अरुण कुमार (23) पुत्र राजकुमार किसी काम से बछरावां कस्बा आए थे। रात करीब 11 बजे बाइक पर सवार होकर दोनों घर जा रहे थे। बांदा-बहराइच हाईवे पर गांव के निकट पहुंचने पर लालगंज से बछरावां की तरफ आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार खड्ड में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉ. प्रभात मिश्रा ने दोनों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में अरुण की शुक्रवार दोपहर तीन बजे मौत हो गई, जबकि अखिलेश की हालत गंभीर है। मृतक अरुण अविवाहित था और लखनऊ में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। बेटे की मौत से मां बिंदेश्वरी तथा भाई अंकित के आंसू नहीं थम रहे हैं। कोतवाली प्रभारी विजेंद्र शर्मा ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक ने पैदल जा रहे मजदूर को रौंदा
गदागंज (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सीमेंट लदे ट्र्रक ने पैदल जा रहे दिहाड़ी श्रमिक को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्र्रक को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। गदागंज थाना क्षेत्र के मुरैठी का निवासी रिंकू (३५) पुत्र ईश्वरदीन दिहाड़ी मजदूरी करता था। दोपहर करीब १२ बजे रिंकू पैदल कहीं जा रहा था। अलीपुर चकराई के पास मुराईबाग की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार मौरंद लदे ट्रक ने उसे रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed