{"_id":"635c3a715401955c4a332a7b","slug":"youth-died-road-accident-lucknow-news-lko654617150","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दोस्त जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दोस्त जख्मी
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवकी मौत। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
कैंट के तोपखाना से बृहस्पतिवार शाम तेलीबाग जा रहे बाइक सवार दो दोस्तों को तेज रफ्तार एंबुलेंस ने टक्कर मार दी।
हेलमेट न लगाए होने की वजह से सिर में चोट आने से जहां मनोज कन्नौजिया (38) की मौत हो गई, वहीं राजेंद्र धानुक गंभीर रूप से घायल हो गया।े
प्रभारी निरीक्षक आलमबाग शिवशंकर महादेवन के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात करीब 8.30 बजे वृंदावन निवासी मनोज व राजेंद्र बाइक से तोपखाना से तेलीबाग जा रहे थे।
इस बीच लालकुर्ती से तेलीबाग की तरफ तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने घायलाें के पास मिले मोबाइल में नंबर के आधार पर परिजनों को सूचना दी। दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां मनोज की मौत हो गई, जबकि राजेंद्र की हालत नाजुक बनी हुई है। शुक्रवार को मनोज के भाई जितेंद्र कुमार ने आलमबाग थाने में केस दर्ज कराया।
दो बाइक में टक्कर, सिपाही के अलावा तीन घायल
मलिहाबाद के रहिमाबाद थानाक्षेत्र में गश्त कर रहे आरक्षी की बाइक में सामने से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से तीन को ट्रॉमा भेज दिया गया। हादसे के दौरान किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था। इसके चलते सिर में चोट लगने से गंभीर चोट आई। एसओ रहिमाबाद कुलदीप सिंह ने बताया कि कांस्टेबल देशराज होमगार्ड वीरेंद्र के साथ कस्बे में निगरानी पर थे। बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे लखनऊ की तरफ से आ रहे बाइक सवार विमलेश कुमार व राहुल कुमार निवासी साक तिलोइया थाना संडीला जनपद हरदोई ने मुख्य चौराहे पर सामने से बाइक में टक्कर मार दी। इससे सभी छिटककर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉक्टरों ने कांस्टेबल देशराज को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। अन्य तीनों का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है, जहां होमगार्ड वीरेंद्र गार्ड की हालत नाजुक बनी हुई है।
बदायूं में पशु चिकित्सक की सड़क हादसे में मौत
बदायूं शहर के लालपुल क्षेत्र में शुक्रवार शाम वाहन की चपेट में आकर पशु चिकित्साधिकारी बच्चू सिंह यादव (58) की मौत हो गई। मूलरूप से प्रयागराज के बच्चू सिंह का परिवार लखनऊ में रह रहा है। हादसे की सूचना पर परिवार में रोना-पीटना मच गया। बच्चू सिंह लालपुल स्थित जिला पशु चिकित्सालय में तैनात थे। बताते हैं कि वह दिवाली की छुट्टियां बिताकर शुक्रवार को ही लखनऊ से लौटे थे। शाम करीब 7.30 बजे बजे वह लालपुल की ओर पैदल टहलने जा रहे थे। इस दौरान मुक्ति धाम के सामने अचानक किसी वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सड़क पर शव पड़ा देख राहगीरों की सूचना पहुंची पुलिस ने शव मॉर्च्युरी में भेजवा दिया। हादसे की सूचना पर परिवारीजन बदायूं के लिए निकल चुके थे। पुलिस वाहन चालक की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। (इनपुट : बदायूं)