Raebareli News: लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर युवक ने की खुदकुशी, लाश देख चीत्कार उठे घरवाले
रायबरेली में युवक ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। लाश देख घरवाले चीत्कार उठे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के रायबरेली में महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे सुखई आजाद नगर निवासी शैलेंद्र प्रताप यादव (29) ने शुक्रवार रात लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। शनिवार शाम घटना की जानकारी हुई तो परिजन सन्न रह गए। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जानकारी जुटाई है।
मूल रूप से चंदापुर थाना क्षेत्र टीसा खानापुर निवासी शैलेंद्र पूरे सुखई पराग डेयरी के सामने मकान में अकेले रहते थे। उनका परिवार गांव में रहता है। वह लखनऊ में प्राइवेट जॉब करते थे और उनकी शादी नहीं हुई थी। अक्सर शाम को घर आ जाते थे।
खून से लथपथ पड़ा मिला शव
शनिवार शाम 3 बजे तक शैलेंद्र घर से बाहर नहीं आए तो आसपास के दुकानदारों को चिंता हुई। उन्होंने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन कमरा खोलकर अंदर गए तो देखा कि शैलेंद्र का शव खून से लथपथ पड़ा था।
सिर के दाहिनी तरफ गोली लगने के निशान
कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव का कहना है कि शैलेंद्र के सिर के दाहिनी तरफ गोली लगने के निशान है। मौके से लाइसेंसी रिवॉल्वर भी मिली है। सभी बिंदुओं पर जांच कराई जा रही है।