फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth and elderly died in accidents

Lucknow News: हादसों में युवक और बुजुर्ग की मौत

Thu, 20 Feb 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 20 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Youth and elderly died in accidents
रायबरेली। जिले में बुधवार को सड़क हादसों में एक युवक और बुजुर्ग की मौत हो गई। एक महिला घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमावां प्रतिनिधि के मुताबिक शहर क्षेत्र के सम्राट नगर निवासी रामनिरंजन पाल (60) अपनी पत्नी उमा देवी (53) के साथ बाइक से जा रहे थे।
विज्ञापन


लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर सारस तिराहे के पास लखनऊ से प्रयागराज की तरफ जा रहे डीसीएम ने टक्कर मार दी। इससे दंपती गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मिल एरिया पुुलिस ने घायल दंपती को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रामनिरंजन को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बुजुर्ग हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


कार्यवाहक थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि डीसीएम को कब्जे में लेते हुए चालक को पकड़ा गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।उधर, जगतपुर थाना क्षेत्र के नवाबगंज निवासी राजकुमार (45) पुत्र छोटेलाल सफाई कर्मचारी के पद पर जगतपुर ब्लॉक में तैनात थे। इस समय राजकुमार की ड्यूटी लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर गांव के पास ही होल्डिंग एरिया में थी। ड्यूटी के दौरान राजकुमार हाईवे पार कर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने राजकुमार को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों की मदद से घायल को सीएचसी जगतपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. एलपी सोनकर ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। सफाईकर्मी की मौत से पत्नी संतोष कुमारी, बेटे आकाश (18), बेटी आकांक्षा (14), अर्पिता (10), अनामिका (8) में रोना पीटना मच गया। थाना प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि आसपास के लोगों ने कार से हादसा होने की बात बताई है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।


दो बाइकों की टक्कर में छह घायल
डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में बुधवार को दो बाइकों की टक्कर से छह लोग घायल हो गए। रायबरेली शहर के हुसैनगंज निवासी शिवबरन, पहाड़पुर निवासी संजय बाइक से रायबरेली की ओर जा रहे थे। डीह थाना क्षेत्र के पूरे कामा मजरे पूरबनायन गांव निवासी तेज बहादुर, रंजीत, सोनू और पूरबनायन निवासी अजय बाइक से कहीं जा रहे थे।



सुंदरगंज चौराहे के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे सभी घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक सवार लोग हेलमेट नहीं लगाए थे। थाना प्रभारी शिवाकांत पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed