फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth abducted and beaten for failing to repay borrowed money

Lucknow News: उधार के रुपये न लौटाने पर युवक को अगवा कर पीटा

Mon, 15 Jun 2026 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 15 Jun 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Youth abducted and beaten for failing to repay borrowed money
लखनऊ। उधार के डेढ़ लाख रुपये न वापस करने पर सआदतगंज के करीमगंज निवासी मो. सदफ सिद्दीकी को कुछ लोगों ने बाइक से अगवा कर लिया। आरोपियों ने उन्हें बंधक बनाकर पीटा, जिससे उनके सिर में चोट लगी। सदफ ने एक नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सदफ के अनुसार, उन्होंने धनिया महरी निवासी शमी अहमद से कारोबार के लिए डेढ़ लाख रुपये उधार लिए थे। कारोबार में नुकसान के कारण वह समय पर रकम वापस नहीं कर सके। छह जून की शाम करीब छह बजे वह टहलने निकले थे। हसियामऊ मोड़ पर शमी अहमद और उसके 8 से 10 साथी उन्हें मिल गए। रुपये वापस मांगने पर उन्होंने शमी से कुछ समय की मोहलत मांगी। इस पर आरोपी भड़क उठे और चाकू दिखाकर उन्हें अगवा कर लिया। आरोपी उन्हें बाइक पर बैठाकर राजाजीपुरम सेक्टर-ई स्थित बिल्डिंग में ले गए। वहां उन्हें बंधक बनाकर लात-घूसों और डंडों से पीटा गया। उनका मोबाइल भी तोड़ दिया गया। वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बचकर निकले और निजी अस्पताल में इलाज कराया। इंस्पेक्टर सआदतगंज संतोष कुमार आर्य ने बताया कि शनिवार को आरोपी शमी और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed