फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   youngster try to suicide in upsssc premises

यूपीएसएसएससी परिसर में युवक ने किया फांसी लगाकर खुदकुशी का प्रयास

Fri, 22 Feb 2019 12:40 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 22 Feb 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
youngster try to suicide in upsssc premises
demo pic
गोमतीनगर के पिकप भवन स्थित उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) के कार्यालय परिसर में बृहस्पतिवार दोपहर प्रदर्शन कर रहे युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। युवक समेत कई अन्य लोग वर्ष 2016 में ऑडीटर पद के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे तभी किसी कर्मचारी ने फांसी लगाकर जान देने की बात कह दी। इससे आहत होकर युवक फंदे से गला कस लिया। आनन-फानन युवक को फंदे से उतारकर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी जान बचाई।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि यूपीएसएसएस में ऑडीटर के पदों पर वर्ष 2016 में भर्ती निकाली गई थी। आवेदकों का दो बार साक्षात्कार हो चुका है, लेकिन अब तक परिणाम घोषित नहीं किया जा सका है। इससे नाराज आवेदक अक्सर आयोग के कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करते रहते हैं। बृहस्पतिवार को भी कुछ युवक कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान एक युवक ने वहां मौजूद कर्मचारियों से परिणाम के बारे में पूछा। दोनों के बीच बहस हुई और कर्मचारी ने फांसी लगाकर जान देने की बात कह दी। इससे आहत युवक कार्यालय से बाहर निकला और परिसर में ही फंदा बनाकर लटक गया। उसे बचाकर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। उधर, कार्यालय के कर्मचारियों का कहना है कि युवक और उसके साथी पूर्व नियोजित साजिश के तहत गले में फंदा डालकर सनसनी फैलाने के उद्देश्य से आए थे। युवक ने गले से फंदा लपेटा तब उसके साथी जान बचाने के बजाए मोबाइल फोन कैमरे से वीडियो बना रहे थे। प्रभारी निरीक्षक राजीव द्विवेदी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed