फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Young woman took her own life after refusal to marry; accused lover arrested.

Lucknow News: शादी से इन्कार पर युवती ने दी थी जान, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

Mon, 07 Sep 2026 02:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Young woman took her own life after refusal to marry; accused lover arrested.
गुडंबा। जानकीपुरम के एक अपार्टमेंट में काम करने वाली 22 वर्षीय युवती ने प्रेमी के शादी से इन्कार करने पर फंदा लगाकर खुदकुशी की थी। यह आरोप युवती के पिता ने आरोपी पर लगाएं हैं। गुडंबा पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


सीतापुर निवासी युवती के पिता ने बताया कि उनकी गुडंबा में एक युवक के फ्लैट में रहकर नौकरी करती थी। 31 अगस्त की दोपहर वह अपार्टमेंट से निकली थी। काफी देर तक वापस न लौटने पर मकान मालिकन ने फोन किया, पर बात नहीं हो सकी। पिता ने गुडंबा थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) सीतापुर रोड परिसर में तलाश की। 2 सितंबर की दोपहर आईईटी परिसर से लगे जंगल में नीम के पेड़ से युवती का शव लटका मिला।
विज्ञापन


कॉल डिटेल से प्रेम प्रसंग का चला पता

इंस्पेक्टर अंजनी ने बताया कि पुलिस ने घटना से पहले युवती की गतिविधियों और उसके संपर्क में रहे लोगों की पड़ताल शुरू की थी। जांच में सीतापुर के सुरजनपुर निवासी वीरू कुमार से प्रेम प्रसंग होने की बात सामने आई थी। पिता ने तफ्तीश की तो सामने आया कि उनकी बेटी को वीरू ने शादी का झांसा दिया था। उसने कई बार बेटी से शारीरिक संबंध भी बनाए थे। आरोप है कि 31 अगस्त को वीरू ने शादी से मना कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed