{"_id":"670d9d79c55ff35faf0b9424","slug":"young-man-standing-on-the-road-shot-injured-raebareli-news-c-101-1-slko1031-121089-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सड़क पर खड़े युवक को मारी गोली, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सड़क पर खड़े युवक को मारी गोली, घायल
Tue, 15 Oct 2024 04:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 15 Oct 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को गांव के बाहर सड़क पर खड़े एक युवक को गोली मार दी गई। आरोप है कि गोली उसके बाएं हाथ में लगी। इससे वह घायल हो गया। युवक को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। रंजिश में घटना को अंजाम देेने की बात सामने आ रही है। सीओ सलोन ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।
सलोन कोतवाली क्षेत्र के बैरमपुर गांव निवासी सचिन मिश्रा (35) पुत्र गिरजाशंकर मिश्रा दोपहर करीब दो बजे गांव के बाहर सड़क पर खड़ा था। आरोप है कि तभी बाइक पर सवार दो युवक पहुंंचे और तमंचे से उसे गोली मार दी। गोली उसके बाएं हाथ में लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। उसके हाथ से खून निकलने लगे। शोरगुल पर आसपास के लोग पहुंचे तो बाइक सवार हमलावर फरार हो गए।
उसे सीएचसी के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। कहा जा रहा है कि घायल युवक की बाइक सवार हमलावरों से रंजिश है। घटना की सूचना पर सीओ सलोन प्रदीप कुमार, कोतवाली प्रभारी जेपी सिंह के अलावा एसओजी टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सीओ ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बयान भी दर्ज किए।
विज्ञापन
घायल सचिन पर दर्ज हैं पांच मुकदमे
सीओ सलोन प्रदीप कुमार ने बताया कि घायल सचिन ने गोली मारने का आरोप लगाया गया है। डॉक्टरों से बात की जा रही है। सचिन के खिलाफ सलोन कोतवाली में मारपीट, जानलेवा हमले के पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी जा चुकी है।