फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Young man shot in harsh firing, chaos in wedding procession in Barabanki.

Barabanki: पूर्व प्रधान की बेटी की शादी में हर्ष फायरिंग में युवक को लगी गोली, मची अफरातफरी

Sun, 02 Feb 2025 01:48 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Sun, 02 Feb 2025 01:48 PM IST
सार

लोनीकटरा थाना क्षेत्र के एक गांव में पूर्व प्रधान की बेटी की शादी में हुई हर्ष फायरिंग में गोली एक युवक को लग गई। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Young man shot in harsh firing, chaos in wedding procession in Barabanki.
घटना से अफरातफरी मच गई - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाराबंकी के लोनीकटरा थाना क्षेत्र के शिवनाम गांव में शनिवार देर रात शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग होते ही बारात में भगदड़ मच गई। घायल युवक को लखनऊ स्थित पीजीआई रेफर किया गया है।

विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत शिवनाम के बेनीगंज गांव में पूर्व प्रधान राजेश उर्फ मन्ना वर्मा की पुत्री की शादी थी। बारात पंचायत के ही एक अन्य गांव से आई थी। देर रात द्वार पूजा का कार्यक्रम चल रहा था, इसी दौरान लखनऊ निवासी एक बाराती ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। गोली गांव के ही रवि सैनी (22) को लग गई, जो उस वक्त बारातियों को माला पहना रहा था।
विज्ञापन


गोली लगते ही रवि जमीन पर गिर पड़ा और दर्द से कराहने लगा। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। परिजन और स्थानीय लोग रवि को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी बाराती की तलाश जारी है। हर्ष फायरिंग अक्सर जानलेवा साबित होती है। प्रशासन लगातार इस पर सख्ती बरतने की बात कहता है, लेकिन इसके बावजूद ऐसे मामलों में कमी नहीं आ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed